2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब पीबीएम अस्पताल में मरीजों को नहीं होना पड़ेगा परेशान

पीबीएम अस्पताल में मरीजों को अच्छा माहौल और स्वच्छ वातावरण मुहैया करवाने के उद्देश्य से 'स्मार्ट सफाई प्लान' पर काम शुरू हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 17 Oct 2017, 10:50 AM IST

PBM hospital

पीबीएम अस्पताल

बीकानेर . पीबीएम अस्पताल में मरीजों को अच्छा माहौल और स्वच्छ वातावरण मुहैया करवाने के उद्देश्य से 'स्मार्ट सफाई प्लान' पर काम शुरू हो गया है। एसपी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल प्रशासन साफ-सफाई, मेंटीनेंस के लिहाज से भवनों व वार्डों को गोद दे रहा है। कॉलेज व अस्पताल प्रशासन ने हाल ही में शुरू हुए सूरजदेवी मोतीलाल दुग्गड़ यूरो साइंसेज सेंटर को पूरी तरह से गोद दे दिया है। इसी तरह अब पूरे अस्पताल परिसर का उद्धार करने के लिए भामाशाहों का सहयोग लिया जाएगा।

नियंत्रण प्रशासन का, व्यवस्था भामाशाह की
भवन व वार्ड गोद देने के बाद वार्ड में व्यवस्था की जिम्मेवारी भामाशाह की रहेगी वहीं नियंत्रण पूरी तरह अस्पताल व कॉलेज प्रशासन का रहेगा। गोद देने से एकबारगी वार्ड में रिनोवेशन का काम पूरी तरह हो जाता है। साथ ही रख-रखाव समय-समय पर होता रहता है। वार्ड में सफाई कर्मियों के अलावा भामाशाह की ओर से दो अटैंडेंट २४ घंटे मौजूद रहेंगे।

हर 15 मीटर की दूरी पर लगेंगे कचरा-पात्र
पीबीएम परिसर को साफ-स्वच्छ रखने के लिए यूआईटी की ओर से ५० से अधिक कचरा-पात्र मुहैया कराए जाएंगे। यह कचरा पात्र हर 15 मिनट की दूरी पर रखे जाएंगे। हर दिन कचरा-पात्र खाली होंगे। कचरा संग्रहण करने के लिए सप्ताहभर पहले मस्त मंडल गंगाशहर की ओर से टैक्सी भेंट की गई है। सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए अस्पताल कर्मचारियों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी, जो हर वार्ड व ब्लॉक में सफाई की मॉनिटरिंग करेंगी।

यह होगी व्यवस्था
भामाशाह वार्ड में बिजली-पानी, सफाई, पर्दे व चद्दर की व्यवस्था सहित अटेंडेंट की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
&बीमार की सेवा व बेहतर माहौल देने के उद्देश्य से भामाशाह वार्ड गोद लेने के लिए आ रहे हैं। अभी हाल ही में
बनी यूरो साइंसेज सेंटर के पूरे भवन को साफ-सफाई व मेंटीनेंस के लिए मानव सेवा संस्थान को गोद दे दिया है। पीबीएम के अन्य भवनों व वार्डों को भी गोद लेने के लिए कई भामाशाह रुचि दिखा रहे हैं, उन पर दीपावली बाद में विचार करेंगे।
- डॉ. आरपी अग्रवाल, प्राचार्य, एसपी मेडिकल कॉलेज

भामाशाह हमेशा हमारे साथ रहे हैं। भामाशाह जनसेवा में सहयोग करते हैं उनका स्वागत है। पीबीएम में व्यवस्थाएं सुधार के लिए प्रयासरत हैं।
- डॉ. पीके बैरवाल, अधीक्षक, पीबीएम अस्पताल