
यौन शोषण के आरोपी बाबा गुरमीत राम रहीम की मुख्य राजदार एवं मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की तलाश में हरियाणा के पंचकूला की पुलिस ने बीकानेर जिले में कई जगह दबिश दी है। सेक्टर पांच थान के तीन पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में आई टीमों ने गुरुवार को लूणकरणसर, जामसर, जगदेववाला व कोलायत थाना क्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा व उससे जुड़े डेरा प्रेमियों के घरों में दबिश दी।
हरियाणा डीएसपी मुकेश मल्होत्रा के नेतृत्व में सीआई अमन कुमार, सीआई नरेन्द्र कुमार, एसआई नरेश कुमार आदि के नेतृत्व में टीमें हनीप्रीत की तलाश कर रही है। टीम में विशेष रूप से प्रशिक्षित चार महिला सिपाही भी शामिल हैं। डीएसपी मल्होत्रा ने बताया कि बाबा गुरमीत राम रहीम से जुड़े मामले में बाबा के एक अनुयायी संगरूर के दड़बा निवासी राकेश कुमार को बुधवार को सिरसा से गिरफ्तार किया था।
उससे पूछताछ में हनीप्रीत के बीकानेर क्षेत्र के डेरा सच्चा सौदा के आश्रमों व डेराप्रेमी से जुड़े लोगों के घर पर पनाह लेने की जानकारी मिली। आरोपी राकेश कुमार की निशानदेही पर दबिश देकर तलाश की गई।
इन जगहों पर पुलिस का छापा
हनीप्रीत को लेकर हरियाणा पुलिस ने कोलायत में डेरा सच्चा सौदा के आश्रम व इनके पास ही एक डेराप्रेमी रामसिंह के घर पर दबिश दी। इसके अलावा जामसर थाना इलाके के जगदेववाला गांव के समीप डेराप्रेमी महेन्द्रसिंह की ढाणी पर भी दबिश दी। यहां पर हनीप्रीत के आने की संभावना थी लेकिन, कोई सुराग नहीं मिले।
इसको लेकर लूणकरनसर थाने में भी अपनी आमद दर्ज करवाई है। लूणकरनसर के बाद पीलीबंगा में डेराप्रेमी एवं पुलिस के वांछित आरोपी गोपाल को गिरफ्तार करने के लिए घर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला।
पूरा सहयोग करेंगे
पंचकूला से डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम हनीप्रीत की तलाश में आई है। जिला पुलिस पंचकूला पुलिस को हरसंभव सहयोग करेगी। फिलहाल जगदेववाला, कोलायत में डेराप्रेमियों के यहां दबिश दी लेकिन, हनीप्रीत के होने के सुराग नहीं मिले।
सवाईसिंह गोदारा, पुलिस अधीक्षक बीकानेर
Published on:
29 Sept 2017 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
