4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वास्थ्य विभाग का अब बच्चों और बुजुर्गों पर फोकस

शहरी डिस्पेंसरियों के चिकित्सकों से बैठक
2 min read
Google source verification
स्वास्थ्य विभाग का अब बच्चों और बुजुर्गों पर फोकस

स्वास्थ्य विभाग का अब बच्चों और बुजुर्गों पर फोकस

बीकानेर। कोरोना वायरस से पूरी तरह से निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर कोशिश कर रहा है। घर-घर सर्वे कर लोगों की स्क्रीनिंग का काम 98 प्रतिशत होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती, बच्चों और बुजुर्गों पर फोकस करना शुरू किया है। इस संदर्भ में शहरी डिस्पेंसरियों एवं जिले के ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

ऑनकॉल चिकित्सक जाएंगे घर
स्वास्थ्य विभाग के आरसीएचओ डॉ. रमेश गुप्ता ने बताया कि शहर में बच्चों और बुुजुर्गों का अलग से सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे में बच्चे की उम्र, घर के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर संधारण किया जा रहा है। अगर कोई बच्चा या बुजुर्ग सर्दी-खांसी व जुकाम से पीडि़त है तो उसका उपचार करना। जिन घरों में बच्चा या बुजुर्ग सर्दी-जुकाम व खासी से पीडि़त है, उन्हें चिकित्सक अपना मोबाइल नंबर नोट करवाएंगे। अगर किसी के परिजन चिकित्सक को फोन करेंगे तो वह उसे ऑन कॉल घर पर देखने जाएंगे। इसके बाद जरूरत पडी तो अस्पताल भेेजने की प्रक्रिया करेंगे।

हर तीसरे दिन फॉलोअप करेंगे
गुप्ता के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए शहर की सभी डिस्पेंसरियों के प्रभारियों, गांवों के सीएचसी, पीएचसी, उप स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। सर्वे में सर्दी, खांसी-जुकाम से पीडि़त पाए जाने वाले बच्चों व बुजुर्गों का वे हर तीन दिन से फॉलोअप करेंगे। जिन घरों में बच्चा या बुजुर्ग सर्दी-जुकाम व खासी से पीडि़त है, उन्हें चिकित्सक अपना मोबाइल नंबर नोट करवाएंगे।

अब तक आए पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो अप्रेल को दो व्यक्तियों के पॉजिटिव आने के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग ने रानीसर बास नूरानी मस्जिद एवं ठंठेरा मोहल्ले में चिकित्सकों व नर्सिंग कार्मिकों की टीम को मैदान में उतार दिया था। सभी को क्वारेंटाइन करवा दिया। नतीजन समय रहते अब वे लोग ही पॉजिटिव आ रहे है जो पहले संपर्क में आ गए है। संक्रमित लोगों का संपर्क कट गया और यह महज एक इलाके तक सीमित हो गया। यह स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से हो पाया।


निगरानी में गर्भवती महिलाएं
बच्चे और बुजुर्गों में सामान्य सर्दी, खांसी जुकाम की दवा चिकित्सक टीम मौके पर ही दी जाएगी। वहीं गर्भवती महिलाओं को निगरानी में लिया गया है। इसकी मॉनिटरिंग आरसीएचओ डॉ. रमेश गुप्ता कर रहे हैं।
डॉ. बीएल मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग