26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

heatwave news rajasthan: आज से हीटवेव का नया दौर, 45-46 डिग्री के आसपास रह सकता है तापमान, लू का अलर्ट

गुजरे कल के मुकाबले तापमान आंकड़ों में तो बढ़ा दर्ज हुआ ही, साथ ही महसूस होने में भी गर्मी कुछ ज्यादा ही लग रही थी। लिहाजा, लोगों ने काम होने पर ही घर से बाहर निकलने का फैसला किया।
less than 1 minute read
Google source verification

वैशाख मास शुरू होने के साथ ही गर्मी अपने प्रचंड रूप के दर्शन कराने को उतारू है। इसका ट्रेलर अभी से दिखना शुरू हो गया है। खासतौर से रविवार को। रविवार को मौसम की तल्खी ने परेशान किए रखा। लोग घरों पर थे। सोचा था कि दिन खुशगवार होगा, तो बाहर निकलेंगे, लेकिन सुबह सूरज निकलने के साथ ही तपिश ने वह रूप दिखाया कि लोगों के पसीने और हिम्मत दोनों ही साथ छोड़ गए। लिहाजा, लोगों ने घरों में ही रहने में भलाई समझी।

दोपहर में कम रही आवाजाही

रविर को दोपहर में लोगों की आवाजाही कम रही। इसका कारण धूप की तल्खी थी। गुजरे कल के मुकाबले तापमान आंकड़ों में तो बढ़ा दर्ज हुआ ही, साथ ही महसूस होने में भी गर्मी कुछ ज्यादा ही लग रही थी। लिहाजा, लोगों ने काम होने पर ही घर से बाहर निकलने का फैसला किया। अन्यथा वे घरों में ही रहे। शाम के समय जरूर शहर के कुछ स्पॉट गुलजार हुए, जहां लोग परिवार के साथ शाम को मौसम में आई कुछ नर्मी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे।

अगले 12 घंटे तल्खी और बढ़ेगी

मौसम विभाग की मानें, तो सोमवार काे सूरज की तल्खी के और तीखा होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव का नया दौर सोमवार से शुरू होने की संभावना है। साथ ही 15-16 अप्रेल को हीटवेव और तेज होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। उधर, रविवार को धूप निकलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 38.8 डिग्री हेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।