4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइटेंशन तार टूटने से लगी आग, आधा दर्जन घरों में नुकसान

जसरासर. तेहनदेसर क्षेत्र के गांव लालगढ़ की रोही में हाइटेंशन विद्युत तार टूटकर गिरने से लगी आग से आधा दर्जन से अधिक घरों में नुकसान हुआ है।
less than 1 minute read
Google source verification
highten-wire-breakdown-loss-in-half-a-dozen-homes

हाइटेंशन तार टूटने से लगी आग, आधा दर्जन घरों में नुकसान

जसरासर. विद्युत सहायक अभियंता कार्यालय तेहनदेसर क्षेत्र के गांव लालगढ़ की रोही में रविवार शाम को हाइटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से लगी आग से आधा दर्जन से अधिक घरों में नुकसान हुआ है।
सरपंच देराजाराम पोटलिया ने बताया कि भैराराम मेघवाल गांव की उत्तर दिशा में स्थित अपने खेत में ढाणी बनाकर रहता है। रविवार शाम को हाइटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर उसके खेत की बाड़ पर गिरा जिससे करीब तीन सौ मीटर बाड़ जल गई।

उपस्थित लोगों ने लालगढ़ जीएसएस पर फोन कर बिजली सप्लाई बंद करवाई तब तक आग भैराराम की ढाणी तक पहुंच गई तथा उसका घरेलू सामान भी जल गया। साथ ही हाइटेंशन लाइन का तार सिंगल फेज विद्युत लाइन पर गिरा जिससे गोपालराम, परमनाराम, मनसुख सहित आधा दर्जन लोगों के घरों में शॉर्ट सर्किल से बिजली उपकरण जल गए। गनीमत रही कि कोई जनहानी नहीं हुई। लालगढ़ जीएसएस के टेक्निकल कर्मचारी ने बताया कि ढाणियों के बीच लगभग आधा दर्जन खंभों की सिंगल फेज बिजली सप्लाई की केबल जल गई है तथा दो सिंगल फेज विद्युत ट्रांसफार्मर भी खराब होने की संभावना है।

ट्रांसफार्मर में आग से ढाणी जली
बज्जू. तहसील क्षेत्र के आरडी 860 के चक एक सीडीवाई में रूपाराम पुत्र कानाराम राईका के खेत में लगे ट्रांसफार्मर में लगी आग से ढाणी जल गई। खेत में काश्तकार मलकीत बावरी ढाणी बनाकर रह रहा था। शनिवार शाम को करीब पांच बजे लाईट आई जिससे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किल से लगी आग से निकली चिंगारियों से पास बनी ढाणी की झोंपड़ी में आग लग गई। आग से खाने पीने का सामान व नकद रुपए, मोटरसाइकिल के कागज, मोबाइल, अन्य आईडी व कागजात, गहने आदि जल गए।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग