
बिजली का बिल
बीकानेर . यदि आपका बिजली का बिल बकाया है, और आपके यहां हरे रंग का बिल आ गया है, तो यह कनेक्शन कटने के संकेत है। बिजली बिलों की बकाया वसूली के लिए बीकेईसीएल ने यह व्यवस्था शुरू की है। किसी भी उपभोक्ता का एक बिल बकाया रह जाता है, वो निर्धारित तिथि पर बिजली बिल जमा नहीं करवा सका, तो उस उपभोक्ता के यहां
पर अगला बिजली का बिल हरे रंग का आएगा।
बिल के साथ एक नोटिस होगा जो उपभोक्ता को बकाया राशि जमा कराने के लिए चेताएगा। यदि इस पर बिल जमा नहीं होगा तो कंपनी के प्रतिनिधि उनका कनेक्शन काट देंगे। बिजली उपभोक्ता को सामान्य तौर पर नीले रंग का बिजली का बिल आता है। अब यह हरे रंग के बिल भी जारी करने की व्यवस्था शुरू की गई है। वर्तमान में कंपनी की ओर से करीब सौ कनेक्शन काटे जा चुके हैं, हालांकि जिनके विद्युत कनेक्शन काटे उनके पैसा जमा करवाने पर फिर से कनेक्शन जोड़ दिए गए।
करोड़ों रुपए बकाया
शहरीवृत्त में बिजली बिलों की करोड़ों रुपए की बकाया पड़ी है। इस साल मई माह में बीकेईसीएल कंपनी ने बिजली आपूर्ति की बागडोर संभाल ली थी, इससे पहले जोधपुर विद्युत वितरण निगम संचालन कर रहा था, उस समय से ही उपभोक्ताओं में बिजली बिलों की बकाया पड़ी थी। कंपनी आने के बाद अब बकाया की वसूली शुरू की गई है।
जल्द ही शुरू करेंगे विजिलेंस
शहरी क्षेत्र में भी आने वाले दिनों में विजिलेंस की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए कंपनी रणनीति बना रही है। बिजली चोरी पकडऩे के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी।
निर्बाध बिजली की कवायद
रवीन्द्र रंगमंच में अब चलते कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल नहीं होगी। ऐसी कवायद चल रही है। बीकेईसीएल प्रभारी डी.चटर्जी ने बताया कि रंगमंच को दो अलग-अलग जीएसएस से अलग-अलग कनेक्शन दे दिए है। ताकि किसी कारण से यदि एक फीडर से बिजली कट जाती है, तो तुरंत दूसरे फीडर से बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इससे रंगमंच पर चलने वाले कार्यक्रम में किसी तरह का व्यवधान नहीं पड़ेगा।
Published on:
03 Dec 2017 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
