6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में हुए इन चार बड़े हादसों को जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

मूंगफली की बोरियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गय। इससे चालक के चोट आई। वहीं बोरियां सड़क बिखर गई।

2 min read
Google source verification
accidents

दुर्घटना

नापासर में मूंगफली से भरा ट्रक पलटा
नापासर.
यहां रीको क्षेत्र में रेलवे फाटक के सामने मूंगफली की बोरियों से लदा एक ट्रक शुक्रवार मध्य रात्रि को अनियंत्रित होकर पलट गय। इससे चालक के चोट आई। वहीं बोरियां सड़क बिखर गई। शनिवार सुबह जब ट्रक को सीधा किया गया तो इसके नीचे एक बछड़ा मृत मिला। उसकी ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। मध्य रात्रि को तेज धमाके के साथ गिरे ट्रक ने कस्बेवासियों को भयभीत कर दिया। यहां कृषि मंडी में मूंगफली की सरकारी खरीद चल रही है।

बाइक फिसलने से युवक की मौत
बीकानेर . जेएनवीसी थाना क्षेत्र के रिड़मसर के पास शुक्रवार देररात को बाइक स्लिप होने से सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एएसआई ओमप्रकाश सियाग ने बताया कि रिड़मलसर निवासी फारुख (27) पुत्र गुलजार भाटी शुक्रवार रात को बाइक पर बीकानेर से रिड़मलसर गांव आ रहा था।

इस दरम्यिान रिड़मलसर एवं सागर से आगे निकलते ही उसकी बाइक स्लिप हो गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। राहगीर उसे पीबीएम के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर जेएनवीसी पुलिस ट्रोमा सेंटर पहुंची। पुलिस ने शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सपुुर्द कर दिया। इस संदर्भ में मृतक के भाई जाकिर हुसैन की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवतियां घायल
बीकानेर. बीछवाल थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर में एक अज्ञात वाहन ने पैदल चल रही दो युवतियों को चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। उन्हें पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बीछवाल पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर को दो युवतियां कोमल व अनुश्रया कृषि विवि कॉलेज के पास से सड़क किनारे पैदल चल रही थी। तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने दोनों को चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। राहगीरों ने घायल युवतियों को निजी वाहनों से पीबीएम के ट्रोमा सेंटर भेजा, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

स्कूल बस पलटी
बीरमाणा के पास शनिवार को सड़क पर अचानक पशु आने से एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बीरमाणा से चालक सहित दस स्कूली बच्चे बस में 682 आरडी की ओर आ रहे थे। हालांकि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई।