4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहर को बचाने के लिए पेड़ों की हो कटाई, सिंचाई विभाग ने लिखा वन उपसंरक्षक को पत्र

खाजूवाला. अनूपगढ़ शाखा की केवाईडी नहर को टूटने से बचाने की कवायद शुरू हो गई है। सिंचाई विभाग की ओर से उपवन संरक्षक छतरगढ़ को पत्र भेजकर केवाईडी नहर की 32 से 62 आरडी तक नहर के अंदर झुके पेड़ों की कटाई करने को कहा है।
2 min read
Google source verification
IGNP

IGNP

खाजूवाला. अनूपगढ़ शाखा की केवाईडी नहर को टूटने से बचाने की कवायद शुरू हो गई है। सिंचाई विभाग की ओर से उपवन संरक्षक छतरगढ़ को पत्र भेजकर केवाईडी नहर की 32 से 62 आरडी तक नहर के अंदर झुके पेड़ों की कटाई करने को कहा है। गौरतलब है कि दो दिन पहले केवाईडी की आरडी 47 पर रिसाव हुआ था। ऐसी घटना दोबारा ना घटे। इसके लिए सिंचाई महकमा सक्रिय हो गया है। हालांकि सिंचाई विभाग द्वारा 365 हैड की ० से 32 आरडी तक नहर के दोनों किनारों पर झुके हुए पेड़ों की छंगाई का कार्य किया गया था लेकिन बार-बार अड़चन के चलते कार्य को रोक दिया।

अब केवाईडी नहर में रिसाव होने के बाद हरकत में आए सिंचाई विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। अधिकारियों ने भी ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए एेहतियात के तौर पर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता रामसिंह ने भी छतरगढ़ उपवन संरक्षक से दूरभाष पर बात कर नहर किनारे झुके पेड़ों को जल्द हटाने की बात कही थी। इस पर संज्ञान लेते हुए विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कैथल ने भी पत्र जारी कर वन विभाग को अवगत करवाया है। पत्र में लिखा कि केजेडी नहर को दोबारा नए सिरे से बनाया जाएगा तथा दोनों ओर तीन कतार में खड़े पेड़ों को हटाने को कहा गया है। ताकि नहर की लाइनिग सही तरीके से बनाई जा सके। यहां आंधी के कारण नहर टूटने का खतरा बना रहता है। नहर टूटने की स्थिति में पानी कम करना पड़ता है। सिंचाई महकमा बिरधवाल हेड से पानी कम करता है तो विजयनगर, रामसिंहपुर, अनुपगढ़, घड़साना, रावला व खाजूवाला के हजारों किसानों की बारी पर संकट मंडरा जाता है। इस पर 15 सितंबर के बाद अनूपगढ़ शाखा में पानी बंद होने के बाद नहर किनारे झुके हुए पेड़ों को काटने का कार्य शुरू हो सकता है। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता रामसिंह, खाजूवाला उपखंड अधिकारी रमेश देव, तहसीलदार सूरजभान बिश्नोई व अधिकारी योजना बनाने में जुटे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग