3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजरी कालाबाजारी : आठ घंटे में जब्त किए अवैध बजरी परिवहन कर रहे वाहन

सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद जिले में हो रहे बजरी के अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अब सख्ती बरतना शुरू किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 28 Aug 2018, 7:51 AM IST

Illegal gravel mining

Illegal gravel mining

बीकानेर. सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद जिले में हो रहे बजरी के अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अब सख्ती बरतना शुरू किया है। सोमवार को बीछवाल पुलिस ने एक ही दिन में बजरी का अवैध परिवहन कर ले जा रहे २५ ट्रक-ट्रेलर जब्त किए। वहीं जामसर पुलिस ने नाकाबंदी कर बजरी के १० ट्रक पकड़े।

इनमें से चार को जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया, जबकि छह ट्रक जब्त कर लिए। सीआई धीरेन्द्रसिंह शेखावत ने बताया कि रविवा रात को गजनेर की बजरी खदानों से बजरी भरकर २५ से ३० ट्रकों के श्रीगंगानगर जानी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस जाब्ते के साथ जैसलमेर बायपास पर नाकाबंदी की गई। रात दो बजे से सुबह १० बजे तक बजरी से लदे ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया
बीछवाल पुलिस ने देर रात जैसलमेर बायपास से बजरी का अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। एक के बाद एक ट्रक जब्त किए गए। वहां ट्रक चालकों की भीड़ लग गई। ऐसे में बजरी माफिया की ओर से उपद्रव की आशंका को लेकर सीआई शेखावत ने अतिरिक्त पुलिस जाब्ता बुला लिया। इस पर सेना भर्ती में ड्यूटी पर तैनात एएसपी (ग्रामीण) डॉ. लालचंद कायल, सीओ खाजूवाला इस्माइल खान, खाजूवाला सीआई विक्रमसिंह आरएसी की दो टुकडिय़ों के साथ मौके पर पहुंचे।

डुप्लीकेट चाबी बनवाकर लाए ट्रकों को
पुलिस कार्रवाई से बजरी माफिया में हड़कंप मच गया। हालात यह थे कि रात को पुलिस ने ट्रकों को रोकना शुरू किया तो चालक ट्रक छोड़ कर भाग गए और चाबियां भी ले गए। ऐसे में जब्त ट्रकों को वहां से लाना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया। बाद में पुलिस ने सभी ट्रकों की डुप्लीकेट (नकली) चाबियां बनाई और पुलिस लाइन से अतिरिक्त वाहन चालक बुलाकर ट्रकों को थाने लाए।

पत्रिका ने उठाया मुद्दा
रोक के बावजूद जिले में बजरी का अवैध खनन व परिवहन अब भी जारी है। राजस्थान पत्रिका ने इस मुद्दे का उठाया और जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन विभाग एवं खान विभाग का ध्यान आकर्षित कराते हुए बताया कि इससे सरकार को राजस्व घाटा भी हो रहा है। बजरी के भाव आसमान छू रहे हैं। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और कार्रवाई शुरू की गई। आइजी दिनेश एमएन और पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा अवैध परिवहन व खनन पर अब स्वयं निगरानी कर रहे हैं।

पुलिसकर्मी लिप्त तो कार्रवाई
बजरी के अवैध खनन व परिहवन के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। अब यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। बजरी के अवैध खनन व परिवहन कराने में किसी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी की मिलीभगत सामने आई तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सवाईसिंह गोदारा,पुलिस अधीक्षक