20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आतंकी समूहों के हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए इस देश के सैनिकों के साथ ऐसा काम कर रही है इंडियन आर्मी

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज एक बार फिर विदेशी सैनिकों के साथ हमारी सेना के संयुक्त युद्धाभ्यास का साक्षी बनी है। रेंज के धोरे राइफल से निकल रही गोलियों की आवाज के साथ बम धमाकों से गूंज रहे हैं। पहले पांच दिन के अभ्यास में भारत और यूएई के 90 सैनिकों ने एक-दूसरे के हथियारों को समझा और युद्ध के रणनीतिक कौशल पर बात की।

2 min read
Google source verification
indian_and_uae_military_exercises.jpg

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज एक बार फिर विदेशी सैनिकों के साथ हमारी सेना के संयुक्त युद्धाभ्यास का साक्षी बनी है। रेंज के धोरे राइफल से निकल रही गोलियों की आवाज के साथ बम धमाकों से गूंज रहे हैं। पहले पांच दिन के अभ्यास में भारत और यूएई के 90 सैनिकों ने एक-दूसरे के हथियारों को समझा और युद्ध के रणनीतिक कौशल पर बात की। अब फायरिंग और बम से हमले जैसे हालात पर अभ्यास शुरू हो गया है।

यहां 2 जनवरी से यूएई और भारतीय सेना के बीच अभ्यास चल रहा है। इसमें आतंकी समूहों के हमले के बदलते तौर-तरीकों से निपटने का सैनिक अभ्यास कर रहे हैं। काफी समय से चल रहे रूस-यूक्रेन और हमास-इजराइल युद्ध से सामने आई रणक्षेत्र की नई चुनौतियों को लेकर इस संयुक्त युद्धाभ्यास में फोकस किया जा रहा है। सैनिक इसमें काउंटर सैन्य कार्रवाई के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। बीते एक दशक में भारतीय सेना ने महाजन में अमरीका, ब्रिट्रेन, रूस, फ्रांस, ओमान के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास किए हैं।

विदेशी सेनाओं के साथ प्रमुख युद्धाभ्यास

डेजर्ट साइक्लोन-2024
भारत और यूएई की सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास ‘डेजर्ट साइक्लोन’ 2 से 15 जनवरी 2024 तक महाजन रेंज में चल रहा है। यूएई की जायेद फर्स्ट बिग्रेड के 45 सैनिक और भारत की मैकेनाइज्ड इंफ्रेन्ट्री रेजिमेंट के 45 सैनिक शामिल हैं।

ऑस्ट्रो हिन्द- 2022
28 नवम्बर से 11 दिसम्बर 2022 तक 13 दिन भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास चला। दोनों देशों के 120 सैनिकों ने एक दूसरे के संगठन के ढांचे, युद्ध की कार्यशैली और छोटे ड्रिल समझने के लिए अभ्यास किया।

अलनजहा - 2022
भारतीय सेना और ओमान रॉयल आर्मी के बीच 1 से 13 अगस्त तक संयुक्त सैन्य अभ्यास अलनजहा-2022 चला। जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के ऑपरेशन जैसे काउंटर टेररिज्म को लेकर अभ्यास किया गया।

भारत-यूएस-2021
8 से 21 फरवरी 2021 तक भारत और अमरीका की सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास महाजन में हुआ। दोनों देशों के 120 सैनिक शामिल हुए।

शक्ति-2016 और 2019
30 दिसम्बर 2015 से 14 जनवरी 2016 तक भारत और फ्रांस का महाजन में संयुक्त अभ्यास हुआ। इसका दूसरा संस्करण शक्ति-2019 भी 31 अक्टूबर से 12 नवम्बर 2019 को किया गया।

इन्द्र-2013 और 2015
भारत और रूस की सेना के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास इन्द्र-2013 महाजन में 19 से 28 अक्टूबर-2013 तक किया गया। इसका दूसरा संस्करण 8 से 18 नवम्बर 2015 को फिर किया गया।

अजेय वारियर-2017
भारत व ब्रिटेन की सेना ने 1 से 14 सितम्बर 2017 तक युद्धाभ्यास अजेय वारियर-2017 किया। इससे पहले 2013 और 2015 में दो संयुक्त युद्धाभ्यास भी हुए।

यह भी पढ़ें- फायरिंग रेंज में डेजर्ट साइक्लोन : राजस्थान पहुंची UAE की आर्मी, इंडियन सैनिकों के साथ करेगी ऐसा काम

युद्धाभ्यास के बारे में यह भी जानें
- भारत और अन्य देश के सैनिकों के 90 से 120 सैनिक 13 से 15 दिन तक संयुक्त अभ्यास करते हैं। दुश्मन के हमले या आतंकी हमले का महाजन रेंज में काल्पनिक खाका तैयार किया जाता है।
- अधिकतर युद्धाभ्यास दिसम्बर-जनवरी में होते हैं। कड़ाके की ठंड के सीजन में रेतीले धोरों में यह अभ्यास होता है। कई बार यह अगस्त-सितम्बर के गर्मी के मौसम में भी अभ्यास करते हैं।
- एशिया की सबसे बड़ी युद्धाभ्यास नोड महाजन फील्ड फायरिंग रेंज है। करीब 3.37 लाख एकड़ में फैली रेंज को गांवों को खाली कर बनाया गया था। इसमें बने पुराने बने मकान आदि अभ्यास में काम आते हैं।

यह भी पढ़ें- सेना के ट्रक से टकराई कार, यात्री विमान पायलट व पुत्र की मौत