इसी के साथ करीब तीन दशक से चल रही बीकानेर से अनूपगढ़ तक नई रेल लाइन डालने की मांग भी अब आकार ले सकती है। इसकी भी डीपीआर बनाकर रेलवे बोर्ड भेज दी गई है। बोर्ड से स्वीकृति जारी होने के बाद दोनों कार्य शुरू हो सकेंगे। बीकानेर से अनूपगढ़ तक नई रेल लाइन से बिछने से सैकड़ों गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा।