29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब ने फिर कम किया राजस्थान के हिस्से का पानी, इन दो जिलों के सिंचाई पानी में की कटौती

बीकानेर. इंदिरा गांधी नहर में राजस्थान के हिस्से के घोषित पानी में पंजाब ने फिर कटौती कर दी है। इससे बीकानेर को २३०० क्यूसेक की बजाय २ हजार तथा जैसलमेर को ढाई हजार क्यूसेक के स्थान पर १५०० क्यूसेक सिंचाई पानी मिल रहा है। जैसलमेर को निर्धारित चार में से दो समूहों की बजाय कमोबेश तीन में से एक समूह में बारी मिल पा रही है, जबकि नहर के प्रथम चरण में निर्धारित ५ हजार ५०० क्यूसेक पानी लिया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

jay kumar bhati

•

Updated: 23 Oct 2018, 8:45 AM IST

Indira Gandhi Canal

Indira Gandhi Canal


बीकानेर. इंदिरा गांधी नहर में राजस्थान के हिस्से के घोषित पानी में पंजाब ने फिर कटौती कर दी है। इससे बीकानेर को २३०० क्यूसेक की बजाय २ हजार तथा जैसलमेर को ढाई हजार क्यूसेक के स्थान पर १५०० क्यूसेक सिंचाई पानी मिल रहा है। जैसलमेर को निर्धारित चार में से दो समूहों की बजाय कमोबेश तीन में से एक समूह में बारी मिल पा रही है, जबकि नहर के प्रथम चरण में निर्धारित ५ हजार ५०० क्यूसेक पानी लिया जा रहा है।

नहरों के चार में से दो समूह चलाने के लिए राजस्थान को १० हजार ५५० क्यूसेक पानी की जरूरत है। अभी पंजाब से ९ हजार ५०० क्यूसेक पानी मिल रहा है। इससे नहर के द्वितीय चरण में वरीयता गड़बड़ा गई है। पंजाब से पानी कम आने का सर्वाधिक असर जैसलमेर पर पड़ा रहा है, जहां एक हजार क्यूसेक पानी की कटौती की गई है। हालांकि पिछले दिनों संभागीय आयुक्त ने मुख्य अभियंता (नॉर्थ) को निर्देश दिया था कि वरीयता की स्थिति की फिर से समीक्षा करके उचित निर्णय किया जाए।

तय वरीयता से सिंचाई नहीं
पंजाब की ओर से कुछ दिन पूरा पानी देकर फिर राजस्थान के हिस्से के १० हजार ५५० क्यूसेक पानी में कटौती कर ९५०० क्यूसेक पानी देना शुरू कर दिया है। इससे नहर के द्वितीय चरण के जैसलमेर इलाके में एक हजार क्यूसेक पानी कम दिया जा रहा है। जैसलमेर में तय वरीयता से सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विनोद मित्तल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (रेग्यूलेशन)