
बीकानेर. इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में पोंग बांध विस्थापितों को भूमि आवंटन के लम्बित मामलों में राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सरकार की उच्च अधिकार प्राप्त समिति ने भूमि आवंटित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिवों की उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है।
इस समिति की बैठक में उपनिवेशन आयुक्त एलएन मीणा, अतिरिक्त आयुक्त बृजेश कुमार चंदेलिया ने उपनिवेशन विभाग में पोंग विस्थापितों के लम्बित प्रकरणों की जानकारी दी। विभाग के पास एेसे १५ हजार १२४ प्रकरण थे। इसमें से ८९ प्रतिशत विस्थापितों को मुरब्बे आवंटित कर दिए गए हैं। उपनिवेशन विभाग के पास १६७३ प्रकरण लम्बित हैं। इनके दस्तावेजों की पूर्ति हिमाचल प्रदेश सरकार के स्तर पर की जानी है। दस्तावेजों की पूर्ति के बाद राजस्थान सरकार मुरब्बे आवंटन की कार्रवाई करेगी। बीकानेर में १३४ मुरब्बे है। यहां का रिकॉर्ड राजस्व विभाग को हस्तान्तरित कर दिया गया है। इन मुरब्बों के आवंटन की कार्रवाई जिला कलक्टर के स्तर पर की जाएगी। बाकी मुरब्बे जैसलमेर में आंटित किए जाएंगे।
११ प्रतिशत लम्बित
उप निवेशन विभाग ने पोंग बांध विस्थापितों के ८९ प्रतिशत प्रकरणों का निस्तारण कर दिया है। ११ प्रतिशत मामले लम्बित हैं। इनके निस्तारण के लिए उच्च अधिकार प्राप्त समिति के निर्देश पर आवंटन की कार्रवाई की जा रही है। पोंग बांध विस्थापितों के दस्तावेजों की पूर्ति हिमाचल प्रदेश करेगी, आगे की कार्रवाई उपनिवेशन विभाग करेगा।
बृजेश कुमार चंदेलिया, अतिरिक्त आयुक्त, उपनिवेशन बीकानेर
व्यापार मण्डल अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार मैदान में
बीकानेर. बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष पद को लेकर दो दावेदार मैदान में रहे हैं। अब ८ जुलाई को चुनाव होंगे। इससे पूर्व अध्यक्ष पद को लेकर दस नामांकन दाखिल हुए थे, लेकिन शुक्रवार को नाम वापसी के बाद इनकी संख्या दो रह गई। अब जुगल राठी और वीरेन्द्र किराडू के बीच सीधा मुकाबला होगा। निवार्चन अधिकारी सुभाष जोशी, चुनाव अधिकारी विनोद जोशी, सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित एवं लक्ष्मीनारायण जुनेजा ने बताया कि मतदान सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक राजीव गांधी मार्ग स्थित राजस्थान एकाउंटेंट एसोसिएशन के कार्यालय में होगा। चुनाव में कुल 43 संस्थाओं एवं संरक्षक परिषद सदस्यों सहित 325 सदस्य मतदान करेंगे। चुनावी प्रक्रिया के तुरन्त बाद मतगणना होगी।
Published on:
07 Jul 2018 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
