4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज होगा रेत के समन्दर में महायुद्ध

युद्धाभ्यास 'शक्ति-2019' का आज निर्णायक मुकाबला  
less than 1 minute read
Google source verification
indo french joint military training exercise in mahajan bikaner

आज होगा रेत के समन्दर में महायुद्ध

महाजन. एशिया की सबसे बड़ी व सेना की दक्षिणी-पश्चिमी कमान के अंतर्गत एक विश्व स्तरीय ट्रेनिंग नोड के रूप में विकसित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और फ्रांस के सैनिकों के बीच चल रहे संयुक्त युद्धाभ्यास 'शक्ति-2019' में मंगलवार को महामुकाबला होगा। दोनों सेनाओं के लड़ाके सुबह का सूरज निकलने के साथ ही टैंकों, आर्टलरी बंदूकों व अन्य हथियारों से दुश्मन को तबाह करेंगे। फ्रांस व भारत की सेनाओं द्वारा आतंकवादरोधी युद्धाभ्यास की श्रृंखला में एक-दूसरे के साथ मिलकर अभ्यास किया जा रहा है।

जिसका यह पांचवा संस्करण चल रहा है। फ ील्ड फायरिंग रेंज में चल रहे युद्वाभ्यास के धमाके सोमवार को भी गूंजते रहे। सूरज निकलने तक दोनों सेनाओं द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई कर दुश्मन के कई लक्ष्यों व ठिकानों को नेस्तनाबूद किया जाएगा। महासमर में एक गांव में छिपे आतंकियों को घेर कर मारने का अभ्यास होगा। सैन्य सूत्रों के मुताबिक विश्व में बढ़ते आतंकवाद को रोकने के लिए चल रहे इस सैन्य अभ्यास पर पूरे विश्व की नजरें टिकी हुई है। रेंज एरिया में मिलिट्री उपकरणों को अभ्यास क्षेत्र में तैनात किया गया है।

सैन्य अभ्यास में समन्वित युद्ध निपुण दलों की ओर से भी सैनिकों को प्रशिक्षण दिया गया। समापन में परेड व सांस्कृतिक आदान-प्रदान होगा। महासमर को देखने के लिए मंगलवार को भारत व फ्रंास सेना के उच्चाधिकारियों के भी फायरिंग रेंज एरिया में पहुंचने की सम्भावना है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग