
पुलिस की आउटडोर व पदोन्नति परीक्षा स्थगित करने के निर्देश
बीकानेर। कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्रसिंह ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ड्यूटी महत्वपूर्ण है। पुलिस कर्मचारी ड्यूटी करने के साथ-साथ परिवार को भी सुरक्षित रखें। पुलिस महानिदेशक ने परिपत्र में जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
यह है निर्देश
- राजकीय कार्यालय में परिवादी के साथ केवल एक व्यक्ति को मिलने के लिए भिजवाए।
- कार्यालयों में ली जाने वाली मीटिंग, जहां अधिकाधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को बुलाया जाता है, उन्हें कुछ समय के लिए टाल देवें
- आवश्यक परिस्थितियों के अलावा राजकीय यात्राएं नहीं करें।
- सरकारी कार्यालय में आने वाली डाक को मुख्य द्वार पर ही प्राप्त करें। प्रवेश द्वार पर सेनेटाइजर रखें।
- सभी तरह की विभागीय पदोन्नति लिखित व आउटडोर परीक्षाएं, निरीक्षण, परेड व संपर्क सभाओं को आगामी आदेश तक स्थगित कर देवें।
- पुलिस कार्यालयों में एक प्रतिशत हाइपोक्लोराइट से पोछा लगवाए।
- सर्दी, खांसी-जुकाम व बुखार जैसे लक्षण पाए जाने पर चिकित्सक से संपर्क करें और कार्यालय से अवकाश पर रहें।
Published on:
19 Mar 2020 06:31 am
