26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कश्मीर की बफीर्ली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, छाया कोहरा

जम्मू-कश्मीर में बर्फ गिरने से बीकानेर अंचल के तापमान में गिरावट देखी गई। दिनभर सर्द हवाओं का दौर जारी रहा। शहर में दिनभर धुंध छाई रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी हल्का कोहरा छाया रहा। सर्द हवाओं के चलते बीते २४ घंटे में क्षेत्र के दिन व रात के तापमान में 3.7 से 4 डिग्री तक की गिरावट देखी गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Kashmir blizzardly winds blurred, shadow fog

कश्मीर की बफीर्ली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, छाया कोहरा

बीकानेर. जम्मू-कश्मीर में बर्फ गिरने से बीकानेर अंचल के तापमान में गिरावट देखी गई। दिनभर सर्द हवाओं का दौर जारी रहा। शहर में दिनभर धुंध छाई रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी हल्का कोहरा छाया रहा। सर्द हवाओं के चलते बीते २४ घंटे में क्षेत्र के दिन व रात के तापमान में 3.7 से 4 डिग्री तक की गिरावट देखी गई।

मौसम विभाग के प्रभारी अधिकारी संजीव थानवी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में बर्फ गिरने से सर्दी का असर बढ़ेगा। हवा चलने से तापमान में दिनों दिन गिरावट होगी। मैदानी इलाकों में बारिश हुई तो सर्दी का असर बढ़ गया है। आगामी दो, तीन दिनों में बूंदाबांदी की आशंका है। शनिवार सुबह से ही आसमान में धुंध छाई रही। सर्दी से बाजारों पर भी असर पड़ा है।


4 डिग्री तक गिरा पारा

उत्तर पश्चिमी हवा के चलते दोपहर में धूप का असर कम रहा। शाम होते-होते तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया। दिन के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट देखी गई। शुक्रवार को दिन का तापमान 35.4 डिग्री मापा गया था, जो शनिवार को गिरकर 31.4 डिग्री पर आ टिका। वहीं रात के तापमान में भी 3.7 डिग्री की गिरावट रही। गुरुवार को रात का तापमान 20.5 डिग्री मापा गया था, जो शुक्रवार को गिरकर 17.8 डिग्री पर आ गया।

गांवों का हाल

सर्द हवाएं चलने से ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की दिनचर्या बदली-बदली नजर आई। बज्जू क्षेत्र में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। इससे क्षेत्र में गुलाबी सर्दी का अहसास बढ़ गया। कोहरे के चलते चालकों को सुबह वाहनों की हैडलाइड चालू करनी पड़ी। कोहरे के कारण धूप का असर भी दिनभर कम रहा।े आमजन की दिनचर्चा में बदलाव आ गया।