3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान सभा का प्रदर्शन, ‘किसानों के धैर्य की परीक्षा न ले सरकार’

किसानों ने रामप्रताप शर्मा की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 7 Jun 2018, 9:34 AM IST

kisan andolan

kisan andolan

श्रीडूंगरगढ़. यहां राष्ट्रीय किसान आन्दोलन के तहत बुधवार को उपखण्ड कार्यालय के आगे किसानों ने रामप्रताप शर्मा की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया। किसानों को सम्बोधित करते हुए भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष गिरधारी महिया ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान व मजदूर बदहाली का जीवन जी रहे हैं। पिछले डेढ़ साल से किसान आन्दोलनरत है। पिछले छह दिनों से गांवों में कफ्र्यु लगा है।

गांव का किसान दूध व सब्जी बेचने के लिए तैयार नहीं है। किसानों के घरों में खपत नहीं होने के कारण सड़कों पर फेंकने को मजबूर है। इसके बावजूद सरकार इस आन्दोलन के प्रति गंभीर नहीं है। इस पर सरकार जल्द ही ध्यान नहीं देती है तो आन्दोलन और तेज होगा। किसान नेता अमरगिरी ने कहा कि प्रजातंत्र में सरकार अपनी नैतिक जिम्मेदारी से मुकर रही है। इसके अलावा किसान नेता मुखराम गोदारा, जिला परिषद सदस्य हरीराम बाना, मुकेश सिद्ध, नारायणनाथ, जेठाराम जाखड़, गोपाल भादू, गिरधारी भादू ने भी विचार रखे।

८ जून को निकालेंगे रैली
किसानों के प्रतिनिधि मण्डल के रूप में रामकरणनाथ सिद्ध, बाबूलाल गोदारा, शिव भादू, मामराज गोदारा, गिरधारी महिया, मोहन भादू आदि ने १३ सूत्री मांगों को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया और वार्ता की, लेकिन वार्ता में सकारात्मक जबाब नही मिला। मोहन भादू ने बताया कि सकारात्मक जबाब नहीं मिलने से आन्दोलन को और तेज करने के लिए आगामी ८ जून को किसान, दूध व्यवसायी, डेयरी संचालक स्टेशन रोड़ स्थित उरमूल डेयरी से रैली निकालेंगे जो घूमचक्कर, मुख्य बाजार होते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंचेगी।

किसान हुंकार रैली में होंगे शामिल

बीकानेर. किसान हुंकार महारैली का आयोजन सीकर में १० जून को होगा। जाट सेना राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विवेक माचरा ने बताया कि हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में होने वाली इस रैली में बीकानेर जिले से बड़ी संख्या में किसान एवं युवा शामिल होने सीकर जाएंगे। माचरा ने बताया कि रैली को लेकर ग्राम स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीमें किसानों और युवाओं से जनसम्पर्क कर रही है।