5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : रेलवे ने मुक्त कराई करोड़ों की भूमि

वाशिंग लाइन के समीप हटाए कब्जे रानी बाजार क्षेत्र में रेलवे की वाशिंग लाइन के पास बुधवार को उत्तर-पश्चिम रेलवे बीकानेर मण्डल की इंजीनियरिंग शाखा ने कार्रवाई करते हुए कब्जे हटाए। वरिष्ठ मण्डल अभियंता एम एम उपाध्याय के अनुसार इस भूमि पर दो चूने के भट्टे थे। जिनको बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि की कीमत करीब साढे़ पांच करोड़ रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान चूना भट्टा सहित करीब 1500 वर्ग मीटर की भूमि को खाली करवाया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

jay kumar bhati

•

Updated: 1 Nov 2018, 1:34 AM IST

Land of millions of crores released by Railways

रेलवे ने मुक्त कराई करोड़ों की भूमि

बीकानेर. रानी बाजार क्षेत्र में रेलवे की वाशिंग लाइन के पास बुधवार को उत्तर-पश्चिम रेलवे बीकानेर मण्डल की इंजीनियरिंग शाखा ने कार्रवाई करते हुए कब्जे हटाए। वरिष्ठ मण्डल अभियंता एम एम उपाध्याय के अनुसार इस भूमि पर दो चूने के भट्टे थे। जिनको बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि की कीमत करीब साढे़ पांच करोड़ रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान चूना भट्टा सहित करीब 1500 वर्ग मीटर की भूमि को खाली करवाया गया।

न्यायालय में था मामला
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस भूमि पर काबिज छोटूराम-रावताराम ने वर्ष २००२ में न्यायालय में वाद दायर किया था। अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी स्नेहलता जाखड़ ने मंगलवार को दावा खाारिज कर रेलवे के पक्ष में फैसला दिया था। रेलवे ने मंगलवार को ही अक्रिमियों को नोटिस दिया था। बुधवार सुबह 9 बजे से 1 बजे तक कार्रवाई कर कब्जों को हटाने की कार्रवाई की गई।

ये रहे उपस्थित

कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान रेलवे की टीम में इंजीनियरिंग शाखा के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुधाकर शर्मा, सहायक मण्डल अभियंता दिनेश चंद, सुरेन्द्र सिंह, संजय शर्मा सहित रेलवे सुरक्षा बल थाने के प्रभारी नरेश यादव, सिविल पुलिस व आरपीएफ की टीम मौजूद रही।