4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेजों में प्रत्येक माह होगी व्याख्याता-अभिभावक की मीटिंग

bikaner news- स्कूलों की तर्ज पर अब कॉलेजों में भी व्याख्याता-अभिभावक की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में प्रत्येक माह आयोजित होगी।
2 min read
Google source verification
Lecturer-parent meeting in college bikaner rajasthan

कॉलेजों में प्रत्येक माह होगी व्याख्याता-अभिभावक की मीटिंग

बीकानेर. स्कूलों की तर्ज पर अब कॉलेजों में भी व्याख्याता-अभिभावक की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में प्रत्येक माह आयोजित होगी। इस मीटिंग में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य तरह की बातों पर चर्चा होगी। इसके लिए कॉलेज आयुक्त प्रदीप कुमार बोरड़ ने प्रदेश के सभी कॉलेजों के प्राचार्य को निर्देश दिया है। राजकीय महाविद्यालयों में कॉलेज-कम्यूनिटी कनेक्ट प्रोग्राम के तहत यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

जिसमें अभिभावकों को उनके बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य में भागीदारी के लिए प्रेरित,महाविद्यालय में समुदाय में सामंजस्य स्थापित करना तथा विद्यार्थियों में शैक्षणिक दक्षता एवं रोजगारपरक कौशल क्षमता विकास में सामाजिक पर्यवेक्षण के माध्यम से उत्कृष्ट अभिवृद्धि करना है। इस बैठक की कार्रवाई महाविद्यालय की रेस समिति की ओर से संधारित किया जाएगा। यह रिकार्ड संधारण करवाना आवश्यक है। आयोजन की डिजीटल रिकॉर्डिंग भी की जाएगी।

मीटिंग के दौरान होंगे विविध कार्यक्रम

मीटिंग में अभिभावकों को महाविद्यालय में की जा रही शैक्षणिक-सहशैक्षणिक गतिविधियों का संक्षिप्त ब्योरा दिया जाएगा। इसके बाद वाद-विवाद, आशुभाषण, कविता पाठ, देशभक्ति गायन, संदेशपरक एकाकी अभिनय होंगे। इसके अलावा दानदाताओं को अपने स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा।

पीले चावल भेजकर अभिभावकों को करेंगे आमंत्रित

व्याख्याता-अभिभावकों की मीटिंग के लिए राजकीय महाविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों के अभिभावकों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए अभिभावकों को पीले चावल भेजकर आमंत्रित करेंगे। महाविद्यालय में गठित सदनों की ओर से अभिभावकों को हस्तलिखित आमंत्रण पत्र भेजेंगे। इसके अलावा महाविद्यालय में नोटिस बोर्ड पर सूचना लगवाई जाएगी। अभिभावकों को मोबाइल के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। साथ ही बैनर व फ्लैक्स लगाकर भी आमंत्रित किया जाएगा। मीटिंग में राजकीय अधिकारियों को आमंत्रित भी किया जा सकता है।

महाविद्यालय में रखी जाएगी सुझाव पेटिका

महाविद्यालयों में अब एक सुझाव पेटिका रखवाई जाएगी। अभिभावकों से प्राप्त सुझावों का रिकार्ड संधारित करावें एवं उपयुक्त सुझावों में से महाविद्यालय स्तर पर किए जा सकने योग्य सुझावों पर महाविद्यालय स्तर पर क्रियान्वयन किया जाएगा। यदि किसी उचित एवं उपयोगी सुझाव पर आयुक्तालय स्तर पर अनमुति-आदेश की आवश्यक हो तो अपने जिला संसाधन सहायता समिति अध्यक्ष एवं आयुक्तालय जयपुर में महाविद्यालय के प्रभारी अधिकारी के माध्यम से आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा जयपुर भेजे ताकि उन सुझावों पर शीघ्र निर्णय हो सकें।

इन माह में होगी मीटिंग

- १२ अक्टूबर

- १९ नवंबर

- २१ दिसंबर

- २५ जनवरी

- १५ फरवरी

इनका कहना है

पहले पीजी के विद्यार्थियों अभिभावकों की मीटिंग होगी। कॉलेज में दस हजार से अधिक छात्र है तो वहां कुछ ही विद्यार्थी के अभिभावक आएंगे। इसके लिए कॉलेज में उपलब्ध प्रताप सभागार की मीटिंग करवाएंगे।

डॉ. सतीश कौशिक, प्राचार्य, राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग