7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: रात 8 बजे के बाद धड़ल्ले से बिक रही शराब, ठेके पर खड़ी दिखी आबकारी पुलिस की गाड़ी

राजस्थान के बीकानेर जिले में रात 8 बजे के बाद शराब बेचने का मामला सामने आया है। इस पर विभाग के लोगों ने सफाई दी है। हालांकि, आम जनता का कहना है कि यह सिर्फ बीकानेर नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में इसी तरह का महौल है। विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों की सांठगांठ से यह खेल चल रहा है।

2 min read
Google source verification
Liquor sold

शराब ठेके पर खड़ी विभाग की गाड़ी (फोटो-पत्रिका नेटवर्क)

बीकानेर। जिले के खाजूवाला इलाके में रात 8 बजे के बाद भी खुलेआम शराब बिक्री का मामला सामने आया है। यह कोई चोरी नहीं बल्कि यहां तो आबकारी विभाग ही ऐसा करवा रहा है। 22 केवाईडी के चक 2 केजेडी स्थित शराब ठेका पर शुक्रवार की रात 8:31 बजे शराब ठेके का शटर खोलकर अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी और यहां आबकारी पुलिस की गाड़ी खड़ी थी।

ऐसा दृश्य देखने के बाद लगता है कि खाजूवाला क्षेत्र में शराब ठेकेदारों में विभाग के अधिकारियों का कोई खौफ नहीं है। लोगों का आरोप है कि शराब ठेकेदार की आबकारी अधिकारियों के साथ मिलीभगत होती है, जिससे कोई कार्रवाई नहीं होती है।

यह वीडियो भी देखें :

इलाके में लंबे समय से चल रहा अवैध शराब का खेल

खाजूवाला क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने का सिलसिला तो लम्बे अरसे से चल रहा है। ठेकेदार एक ठेके का अनुबंध सरकार से लेते हैं और उसके बाद उससे दर्जन भर ब्रांच चलाकर शराब बेचते हैं। ग्रामीण क्षेत्र का हाल तो यह है कि आबादी हो या बंजर शराब की दुकानें मिल ही जाती हैं।

ठेकेदारों में नहीं है आबकारी पुलिस का डर

वहीं खाजूवाला स्थित आबकारी पुलिस मौन है। इन ठेकेदारों के मन में आबकारी पुलिस का भय नजर नहीं आ रहा है। ऐसा ही एक मंजर शुक्रवार रात्रि को एक वायरल वीडियो में देखने को मिला। इसमें आबकारी पुलिस की गाडी 22 केवाईडी के 2 केजेडी ठेके के सामने खड़ी थी और ठेकेदार निर्धारित समय रात 8 बजे के बाद 8:31 बजे ठेके से शराब बेचता हुआ दिखाई दे रहा है।

आबकारी अधिकारी ने नहीं उठाया फोन

इसका मतलब है कि आबकारी पुलिस के अधिकारी भी यहां होंगे। इस सम्बन्ध जब रात्रि को आबकारी अधिकारी को फोन किया गया, तो उनका फोन का नॉ-रिप्लाई आया। हालांकि राजस्थान पत्रिका ऐसे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

आबकारी पुलिस के पीओ ने क्या कहा?

इस संबंध में जब आबकारी पुलिस के पीओ सुरेन्द्र कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि वह गाड़ी 2 केजेडी के ठेके पर खड़ी कर ठेकेदार की ब्रेजा गाड़ी लेकर 20 बीडी काका सिंह की खबर लेने के लिए गया था। यदि सरकारी गाड़ी लेकर जाते हैं तो वो लोग निगाह रखते हैं। इसलिए गाड़ी ठेके पर खड़ी कर गया था।

यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल मीणा का डीएपी खाद गोदामों पर ताबड़तोड़ छापा, कोरोमंडल कंपनी की 30,000 बोरी खाद जब्त