26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में अगले सप्ताह चढ़ेगा सियासी पारा, भाजपा-कांग्रेस के इन ‘स्टार प्रचारकों’ की ताबड़तोड़ रैलियां-रोड शो

LokSabha Chunav 2024 : लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां अगले सप्ताह और तेज होगी। मतदान का दिन नजदीक आने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं की रैलियां, रोड शो के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 3 Apr 2024, 10:41 AM IST

leaders_.jpg

LokSabha Chunav 2024 : लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां अगले सप्ताह और तेज होगी। मतदान का दिन नजदीक आने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं की रैलियां, रोड शो के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के दौरे तय हो गए हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी में से किसी एक का रोड शो कराने के लिए प्रयास कर रही है।

रक्षामंत्री सिंह 7 अप्रेल को सुबह 11 बजे विशेष विमान से नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से कोलायत जाएंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से ही झुंझुनूं के पिलानी में जाकर चुनावी सभा को संबोधित कर जयपुर जाएंगे। गृहमंत्री शाह 9 अप्रेल को सुबह 12.30 बजे विशेष विमान से बीकानेर नाल एयरपोर्ट आएंगे। इसके बाद बीकानेर शहर में रैली या रोड शो में से कोई एक आयोजन रखा जाएगा। हालांकि पार्टी का प्रयास है कि बीकानेर में रोड शो के बाद एक विधानसभा क्षेत्र में सभा कराई जाए। उनके साथ मुख्यमंत्री भजनलाल भी रहेंगे।

यह भी पढ़ें : मोदी-शाह के बाद अब नड्डा आ रहे राजस्थान, राजे के बेटे के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी जाएंगे
उधर, अगले सप्ताह ही कांग्रेस अपने राष्ट्रीय नेता की बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में रैली करवाने की मांग कर चुकी है। बीकानेर शहर में प्रियंका गांधी या राहुल गांधी के रोड शो और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में से किसी एक जगह स्टार प्रचारक की सभा करवाने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की 10 हॉट सीट... दांव पर दिग्गजों की साख, पार्टियों ने झोंकी ताकत