बता दें पिछले तीन दिन में ये तीसरा मौका है, जब बीजेपी का बड़ा नेता राजस्थान के दौरे पर हैं। एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोटपूतली से राजस्थान में लोकसभा चुनाव का आगाज किया था। इससे पहले दो दिन तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के दौरे पर रहे थे। अमित शाह ने जयपुर और जोधपुर में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के साथ ही सीकर में रोड शो कर कार्यकर्ताओं व वोटर्स में जोश भरा था।