एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर व आसपास मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी किया है। शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।