20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी नेता देवी सिंह भाटी ने दिया पार्टी से इस्तीफा

लोकसभा चुनाव 2019 पहले प्रदेश भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा नेता देवी सिंह भाटी ने शुक्रवार शाम को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

2 min read
Google source verification
Devi Singh Bhati

बीकानेर। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok sabha election 2019) पहले प्रदेश भाजपा को एक झटका लगा है। भाजपा नेता देवी सिंह भाटी (Devi Singh Bhati) ने शुक्रवार शाम को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा के आलाकमान को भेज दिया है।

पार्टी छोड़ने के पीछे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) से तल्ख रिश्तों को वजह माना जा रहा है। भाटी ने अचानक पार्टी छोड़ने का ऐलान कर चुनावों से पहले सियासी हलचल बढ़ा दी है।

भाटी ने कहा कि मैं भारी मन से पार्टी को छोड़ रहा हूं। कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं कभी भी कांग्रेस में नहीं जाउंगा। भाटी ने गुरूवार को पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात की थी, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद उन्होंने एक यह फैसला लिया।

IMAGE CREDIT: Patrika

देवी सिंह भाटी इससे पहले भी एक बार भाजपा छोड़कर अपनी सामाजिक न्याय मंच नाम की पार्टी बनाकर प्रदेश में विधान सभा चुनाव लड़े थे और महज अपनी सीट ही जीत पाये थे।

देवी सिंह भाटी कई दिन से अर्जुनराम मेघवाल को इस बार फिर बीकानेर से लोकसभा चुनाव की टिकट देने का विरोध कर रहे है। प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को भी इससे अवगत करवा चुके है। पार्टी पर दबाव बनाने के लिए भाटी ने पिछले दिनों गैर मेघवाल एससी वर्ग की मीटिंग भी की थी। लेकिन इसमें कोई खास सफलता नहीं मिली।

सूत्र बताते है कि भाजपा कार्य समिति तक अर्जुनराम मेघवाल का सिंगल नाम ही टिकट के लिए पहुंचने की खबरों के बाद भाटी दो-तीन दिनों से सक्रिय थे। इससे पहले भाटी ने अंतिम चाल चलने का निर्णय कर जयपुर से बीकानेर के लिये शुक्रवार को रवाना हुए। इसके बाद बीकानेर में एक प्रेस कांन्फ्रेस कर उन्होंने पार्टी छोड़ेने का ऐलान कर दिया।


बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग