
देवेन्द्र शर्मा: देश व प्रदेश की राजनीति में अहम रोल रखने वाले बीकानेर की सियासी फिजा में मुद्दों के तीखापन के साथ मोदी मैजिक भी है। यहां दोनों ही राम है...। एक भाजपा के अर्जुन तो दूसरे कांग्रेस के गोविन्द। पिछले तीन चुनाव से भाजपा के लिए अजेय बनी इस सीट पर कांग्रेस के लिए जीत बड़ी चुनौती बनी हुई है। भाजपा ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम को चौथी बार मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने फिर प्रत्याशी का चेहरा बदलते हुए मंत्री गोविन्दराम को उनके सामने खड़ा किया है।
बीकानेर की जनता का क्या रूझान है यह जानने के लिए बीकानेर पहुंचा। चूरू से रवाना होकर श्री डूंगरगढ़ के बस स्टैंड पर बैठा तो पान की दुकान पर बैठे अमित पारीक, महादेव तावणिया, राजेश सिंधी, नरेन्द्र कुमार, लक्ष्मीनारायण प्रजापत और कन्हैयालाल ने कहा, यहां पर मोदी फैक्टर काम करेगा। हालांकि लोग विकास को लेकर भाजपा सरकार से नाराज नजर आए। लोकसभा चुनाव के सियासी और राजनीतिक समीकरणों को लेकर कोलायत विधानसभा क्षेत्र के लोग खामोश है। कोलायत में घुसते ही चाय की दुकान पर बैठे नरेन्द्र व गोकुलसिंह से चर्चा की गई तो वे कैमरे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए।
सीट के समीकरण
पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में जिले की 7 विधानसभा सीटों के अलावा नए बने अनूपगढ़ जिले की अनूपगढ़ विधानसभा सीट भी शामिल है। 4 महीने पहले विधानसभा चुनाव में बीकानेर लोकसभा क्षेत्र की 8 में से 6 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। बीकानेर शहर की दो विधानसभा सीट पूर्व और पश्चिम, कोलायत, श्रीडूंगरगढ़, खाजूवाला, लूणकरणसर पर भाजपा चुनाव जीती। वहीं नोखा और अनूपगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।
करणी सिंह के नाम जीत का रेकॉर्ड
यहां लगातार पांच बार जीत का रेकॉर्ड डॉ. करणी सिंह के नाम है। भाजपा के पास यह सीट 2004 से हैं। बीकानेर में कांग्रेस को पहली बार जीत का स्वाद 1980 के चुनाव में चखने को मिला। 1980 और 1984 के चुनाव में कांग्रेस चुनाव जीती। 1989 के चुनाव में माकपा ने जीत हासिल की थी। 1999 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने रामेश्वर डूडी को मैदान में उतारा। डूडी यहां से चुनाव जीत संसद में पहुंचे, लेकिन इस चुनाव के बाद कांग्रेस के लिए इस सीट पर जीत फिर कभी नसीब नहीं हुई।
बीकानेर के पाटों पर मोदी मैजिक
बीकानेर शहर के पाटों पर मोदी मैजिक चर्चा में हैं। नत्थूसरगेट, बाहर बारह गवाड़ चौक में बैठे सरजू नारायण पुरोहित, एडवोकेट त्रिलोक नारायण, रामचंद्र ओझा, कैलाश चंद, पंडित विष्णुकांत ने चर्चा शुरू करते ही कहा, यहां तो मौजी मैजिक चल रहा है। वहीं दाऊनारायण ने कहा कि इस बार 25 में से 25 तो भाजपा की सीट नहीं आएगी। शहरी क्षेत्र में भाजपा के अर्जुनराम व ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस के गोविन्दराम मजबूत रहेंगे। वहीं गोपाल जोशी, बाबूलाल जोशी ने कहा कि यहां पर तो जीत के अंतर की लड़ाई है।
प्रमुख मुद्दे
Published on:
08 Apr 2024 12:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
