4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आचार संहिता लगते ही हटने लगे होर्डिंग्स

बीकानेर. चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित करते ही रविवार को आचार संहिता प्रभावी हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
Lok Sabha Elections 2019

आचार संहिता लगते ही हटने लगे होर्डिंग्स

बीकानेर. चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित करते ही रविवार को आचार संहिता प्रभावी हो गई। आचार संहिता लगते ही नगर निगम और नगर विकास न्यास ने शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे होर्डिंग्स और पोस्टर हटाने का काम शुरू कर दिया। कई स्थानों पर देर रात तक होर्डिंग्स हटाने का काम न्यास और निगम अधिकारियों की मौजूदगी में चलता रहा। न्यास और निगम दलों ने शहर के विभिन्न स्थानों से सरकारी योजनाओं और राजनीतिक दलों से जुडे़ होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई की। न्यास सचिव सुनीता चौधरी ने बताया कि न्यास ने जोन अनुसार बनाई गई टीमों के माध्यम से और निगम आयुक्त प्रदीप के गवांडे ने बताया कि सर्किल अनुसार गठित दलों ने होर्डिंग्स हटाए। उन्होंने कहा कि आचार संहिता की पालना में सड़कों, सरकारी कार्यालयों, निजी भवनों पर लगे योजनाओं व राजनीतिक दलों से संबंधित होर्डिंग्स हटाए जा रहे है।

रात तक हटाते रहे होर्डिंग्स
न्यास और निगम अधिकारियों की मौजूदगी में देर रात तक चली कार्रवाई के दौरान म्यूजियम सर्किल, दुर्गादास सर्किल, उरमूल सर्किल, गंगानगर रोड, अम्बेडकर सर्किल, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, हैड पोस्ट ऑफिस, जूनागढ़ के आगे व पीछे, मुख्य डाकघर के पास, नगर निगम से कलक्ट्रेट, केईएम रोड, फड़बाजार, रोशनीघर चौराहा, कीर्ति स्तम्भ, मेडिकल कॉलेज चौराहा, तुलसी सर्किल, लालगढ़ सहित कई स्थानो पर सड़कों के किनारे लगे होर्डिंग्स हटाए गए।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग