6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लव जिहाद का मामला! विश्वास दिला कर जीता दिल फिर कुछ इस तरह युवती को दिया धोखा

गंगाशहर इलाके में रहने वाली एक युवती ने चौखूंटी क्षेत्र में रहने वाले वसीम और उसके परिजनों पर लव जेहाद का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा को परिवाद दिया है।
2 min read
Google source verification
love jihad case

love jihad case

बीकानेर. गंगाशहर इलाके में रहने वाली एक युवती ने चौखूंटी क्षेत्र में रहने वाले वसीम और उसके परिजनों पर लव जेहाद का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा को परिवाद दिया है। परिवाद के आधार पर गंगाशहर थाने में एक महिला व दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सीआई सुभाष बिजारणिया के मुताबिक पीडि़ता ने परिवाद में बताया कि आरोपित वसीम उसे करीब दो वर्ष पहले एक फैशन शो में मिला था। वह कॉस्ट्यूम (परिधान) डिजाइनर है, इसलिए एेसे कार्यक्रम में शामिल होती रहती है। आरोपी वसीम भी एेसे कार्यक्रमों में आता रहता है। इसी वजह से आरोपित ने उससे नजदीकियां बढ़ा ली। धीरे-धीरे उसने पीडि़ता के साथ मंदिरों में जाकर चरणामृत लेना, तिलक लगाना आदि शुरू कर दिया। इससे पीडि़ता को उस पर विश्वास भी हो गया। इस बीच आरोपित ने उसे शादी का प्रस्ताव भी दिया।

ले लिए दस्तावेज
परिवाद के अनुसार आरोपित युवक मई में पीडि़ता को अपने दोस्त समीर के घर ले गया और वहां दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे धमकी भी दी। इसके बाद वसीम ने पीडि़ता से आधार कार्ड, दसवीं की अंकतालिका आदि दस्तावेज ले लिए। इसी बीच पीडि़ता गर्भवती हो गई।

पीडि़ता ने आरोप लगाया कि वसीम और वकील ने उससे जबरन कई कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए। आरोपितों ने एक मौलवी के साथ मिलकर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वसीम की मां व मौसी का लड़का समीर भी उसका सहयोग करते थे।

मां को बताई आपबीती
पीडि़ता ने बताया कि उसके साथ लव जेहाद की जानकारी मां को वाट्सएेप के जरिए दी। इस पर पीडि़ता के माता-पिता ने एसडीएम के सामने प्रार्थना-पत्र पेश किया। इस पर एसडीएम ने पीडि़ता को माता-पिता के घर भेज दिया।

जांच करा रहे हैं
पीडि़ता ने परिवाद दिया है। परिवाद गंगाशहर थाने भेजकर मामला दर्ज कराया गया है। सीआइ सुभाष बिजारणिया को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। पीडि़ता के साथ कोई ज्यादती हुई है तो न्याय दिलाया जाएगा।
सवाईसिंह गोदारा, पुलिस अधीक्षक

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग