बीकानेर. यात्रीभार को देखते हुए रेलवे लुधियाना-हिसार पैसेंजर ट्रेन का चूरू तक विस्तार कर रहा है। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक के अनुसार ट्रेन संख्या 54604 लुधियाना-हिसार-चूरू पैसेंजर लुधियाना से दोपहर ०२.35 बजे रवाना होकर रात 23.२० चूरू पहुंचेगी।
वहीं ट्रेन संख्या 54605 चूरू-सादुलपुर-लुधियाना पैसेंजर चूरू से एक जुलाई को सुबह 05.20 बजे रवाना होकर दोपहर ०२.15 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
लिंक रेक ट्रेन 54602 अमृतसर-सादुलपुर पैसेंजर 30 जून को अमृतसर से चलेगी, 01 जुलाई को हिसार में रद्द रहेगी। लिंक रेक ट्रेन संख्या 54604 लुधियाना-हिसार पैसेंजर 30 जून को लुधियाना से चलेगी, वह चूरू तक जाएगी एवं ट्रेन संख्या 54605 चूरू-लुधियाना पैसेंजर के रूप में एक जुलाई को चूरू से शुरू होगी।