4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस लाइन व भुट्टों के चौराहे पर बनें सर्किल, छात्रा पल्लवी की मौत के बाद चौराहा बनाने की मांग हुई तेज

सड़क हादसे में छात्रा पल्लवी की मौत के बाद पुलिस लाइन और भुट्टों का चौराहा पर सर्किल बनाने का मामला फिर गर्मा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 20 Feb 2018, 10:49 AM IST

बीकानेर . सड़क हादसे में छात्रा पल्लवी की मौत के बाद पुलिस लाइन और भुट्टों का चौराहा पर सर्किल बनाने का मामला फिर गर्मा गया है। विधायक सिद्धि कुमारी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पुलिस लाइन चौराहे पर सर्किल बनाने के मामले की गंभीरता से अवगत करवाया था।

पुलिस लाइन मैदान से जमीन लेकर सर्किल निर्माण का प्रस्ताव भी बना लेकिन सिरे नहीं चढ़ा। नगर विकास न्यास की ओर से भी इस चौराहे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लम्बित पड़ी है। पुलिस लाइन चौराहे पर सर्किल बनाने के लिए पुलिस लाइन मैदान से मांगी गई एक हजार वर्ग मीटर जमीन के संबंध में गृह विभाग ने अतिरिक्त भूमि उपलब्ध नहीं होने का हवाला देते हुए जमीन देने से मना कर दिया था।

हालांकि गृह विभाग सचिव ने पुलिस लाइन की दीवार के पास अवैध कब्जे और नाला हटाकर सर्किल के लिए जगह निकालने की बात कही थी। परन्तु न्यास की ओर से अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। इसी तरह भुट्टों के चौराहे पर सर्किल बनाने के लिए भी मांग लगातार उठ रही है। छात्रा की मौत के बाद तो चौराहा नहीं होने के खतरे से कोई अंजान नहीं है।

इस मामले में भाजपा नेता श्याम हाडला के साथ शिष्टमंडल ने सोमवार को जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। जिला कलक्टर ने आश्वास्त किया कि यातायाता प्रबंधन समिति के साथ मौका मुआयना करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिष्ट मंडल में बातचीत में डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, सलीम भाटी, मोहन सुराणा शामिल हुए।

विचार को तैयार
पुलिस लाइन चौराहे का मुद्दा न्यास में दो दिन पहले ही आया है। यह सड़क एनएच की है। सर्किल विकसित करने का कार्य यातायात सलाहकार समिति की अनुशंसा पर किया जाता है। समिति में सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारी होते हैं। इस मामले में अभी तक कोई तकनीकी रिपोर्ट ध्यान में नहीं आई है। सर्किल बनाने के अधिकृत प्रस्ताव पर विचार करने को तैयार है।


आर.के. जयसवाल, सचिव नगर विकास न्यास बीकानेर