
Maharaja Ganga Singh University Bikaner
बीकानेर. महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा परिणामों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। विवि की ओर से बीएससी तृतीय वर्ष के जारी परीक्षा परिणाम में एक छात्रा ने तीन बार अंकतालिका देखी और तीनों बार अलग-अलग नंबर थे।
छात्रा श्रेयास आचार्य ने बताया कि ६ जून को परिणाम के दिन मोबाइल पर वेबसाइट में अंकतालिका और नंबर देखे तो केमिस्ट्री विषय में फेल दिखाई गई। इसके बाद दो जुलाई को फिर मोबाइल पर अंकतालिका देखी तो उसमें नंबर अलग दिखाई दिए। इसके बाद छात्रा कॉलेज से अंकतालिका ली तो उसमें अलग नंबर दिखाई दिए। जब श्रेयास ने विवि प्रशासन को इससे अवगत कराया तो प्रशासन ने अपनी गलती मानी और कहा कि विवि से गड़बड़ी हुई है, उसे ठीक कर दिया जाएगा। विवि प्रशासन ने छात्रा को केमिस्ट्री विषय में पास बताया। इस भरोसे पर उसने रिवोल्यूशन का फॉर्म भी नहीं भरा। छात्रा श्रेयास ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं है कि वे पास या फेल हैं।
लाभार्थियों को ले जाने की व्यवस्था पूरी
बीकानेर. जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों से केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को ले जाने की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्र के बीकानेर पूर्व एवं पश्चिमी विधानसभा क्षेत्रों से बसें लाभार्थियों को लेकर जयपुर जाएंगी। नाश्ते एवं खाने का जिम्मा भाजपा विधायकों को दिया गया है। इसमें बीकानेर शहरी क्षेत्र तथा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल को प्रभारी बनाया गया है।
संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल को खाजूवाला और लूणकरनसर की तथा श्रीकोलायत व नोखा की जिम्मेदारी भाजपा नेता देवीसिंह भाटी को दी गई है। शहर जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने बताया कि बसों की व्यवस्था सरकार के स्तर पर की गई है। विधायकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी इसमें सहयोग रहेगा। देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद ने बताया कि गांवों में १७० बसों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक बस में भाजपा के दो कार्यकर्ता रहेंगे।
Published on:
05 Jul 2018 11:42 am
