3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महारानी बालिका विद्यालय में छत पंखा गिरा, छात्रा घायल

राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक कमरे की छत का पंखा गिरने से एक घात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 28 Aug 2018, 8:28 AM IST

maharani school

maharani school

बीकानेर. राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को एक कमरे की छत का पंखा गिरने से एक घात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में स्कूल प्रशासन ने छात्रा का निजी अस्पताल में इलाज करवाया। छात्रा की आंख के ऊपर दो कांटे लगाए गए।
कक्षा ११वीं की छात्रा पूजा दोपहर १:१५ बजे म्यूजिक की क्लास खत्म होने के बाद क्लास में गई तो छत का पंखा उसके ऊपर गिर गया।

इससे उसकी आंख के ऊपर चोट आई। इस पर स्कूल प्रशासन ने छात्रा का उपचार करवाया और उसके परिवारजनों को सूचना दी। इसके कुछ देर बाद ही स्कूल की एक और कक्षा में छत से पंखा गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कक्षा में कोई नहीं था।

१३०० छात्राएं पढ़ती हैं स्कूल में
स्कूल में करीब ५० कमरें हैं। इनमें से २८ कमरों में कक्षाएं लगती हैं औरकरीब १३०० बालिकाएं स्कूल में पढ़ती हैं। स्कूल में पहले भी पंखे गिर चुके हैं, लेकिन शिक्षा विभाग व स्कूल प्रशासन का इस ओर ध्यान ही नहीं है। इससे स्कूल में पढऩे वाली छात्राओं पर खतरा मंडराया रहता है।

प्रिंसिपल मीना शर्मा ने बताया कि यह स्कूल बहुत पुराना और पंखे भी बहुत पहले के लगे हुए हैं। उन्होंने खुद ही कई कक्षाओं के पंखे बदलाए भी हैं। यहां एक कमरे में चार से छह पंखे हैं। यह स्कूल निदेशालय से कुछ ही दूरी पर है और अधिकारी निरीक्षण भी करते हैं, लेकिन उन्होंने स्कूल के पंखे बदलने पर कभी ध्यान नहीं दिया।

लेंगे रिपोर्ट
हर साल कक्षाओं की मरम्मत होती है। अगर पंखा गिरने से छात्रा घायल हुई है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस संबंध में प्रिंसिपल से मंगलवार को बातचीत कर तथ्यात्मक रिपोर्ट ली जाएगी।
दयाशंकर अरडावतिया, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), बीकानेर


लूट के आरोपित रिमांड पर, नकदी बरामद

बीकानेर/नाल. नौ दिन पहले नाल थाना क्षेत्र में ज्वैलरी व्यापारी से लूट के आरोपितों को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश कर उन्हें रिमांड पर भेजा है। सीआई धरम पूनिया ने बताया कि आरोपित मुखराम, गोरधनराम, रामकुमार कुकणा, तोलाराम व वीरेन्द्र सिंह को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें ३० अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपितों की निशानदेही पर ७० हजार रुपए नकदी बरामद कर लिए गए हैं। गौरतलब है कि १९ जुलाई की रात को नाल थाना क्षेत्र के कोलासर से पवन कुमार से २.२५ लाख रुपए छीन कर ले गए थे। आरेापितों से एक पिस्टल व गाड़ी बरामद की गई थी।