7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महेश नवमी महोत्सव- मैराथन से दिया एकता का संदेश, शोभायात्रा आज…

महेश नवमी महोत्सव के तहत मंगलवार सुबह ६ बजे यहां चाचा नेहरू पार्क से मैराथन दौड़ हुई।
2 min read
Google source verification
Mahesh Navami Festival

Mahesh Navami Festival

मैराथन से दिया एकता का संदेश
नोखा. महेश नवमी महोत्सव के तहत मंगलवार सुबह ६ बजे यहां चाचा नेहरू पार्क से मैराथन दौड़ हुई। मैराथन दौड़ को तहसील अध्यक्ष किशन गोपाल चितलांगिया, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा सदस्य आसकरण भट्टड़, शिवनारायण झंवर, भंवरलाल जाजू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष रामनिवास लाहोटी ने बताया कि इसमें 200 से अधिक माहेश्वरी बंधुओं ने भाग लिया। सभा कोषाध्यक्ष ललित बिहाणी ने बताया कि मैराथन दौड़ के दौरान रखे गए लक्की ड्रा में प्रथम स्थान ओमप्रकाश मूंधड़ा ने, दूसरा सुनील राठी ने और तीसरा स्थान देवकिशन चांडक ने प्राप्त किया। इस दौरान माहेश्वरी युवा संगठन के जिलाध्यक्ष अंकित तोषनीवाल, संयोजक रोहित कोठारी, अनिरूद्ध, राघव तापडिय़ा, विशाल लाहोटी आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया। मैराथन दौड़ में मारवाड़ी युवा संगठन अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम लाहोटी, पुरुषोतम तापडिय़ा, सत्यनारायण, मालाणी, ललित झंवर सहित समाज के काफी लोग शामिल हुए।

शोभायात्रा आज
युवा संगठन के सचिव श्रीनिवास बागड़ी ने बताया कि महेश नवमी की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम ४.३० बजे श्रीकृष्ण मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। माहेश्वरी महिला मंडल व माहेश्वरी युवा संगठन के पदाधिकारी शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

कार्यकारिणी का किया विस्तार
माहेश्वरी सभा नोखा के अध्यक्ष रामनिवास लाहोटी ने कार्यकारिणी का संरक्षक राधेश्याम तापडिय़ा को व संगठन मंत्री किशन गोपाल करवा को बनाया है। ओमप्रकाश प्रतानी, जेठमल दरक और ओमप्रकाश लखोटिया को सदस्य बनाया गया।

महावीर प्रसाद का होगा नागरिक अभिनंदन

राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र के सृजक वयोवृध्द वैद्य महावीर प्रसाद शर्मा का ९५ वर्ष में प्रवेश पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से रविवार को जिला उद्योग संघ सभागार में नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र के रूप में बीकानेर जिले और प्रवासी लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दी है। उनका उद्घोष जीवेत शरद: शतम् प्राकृतिक चिकित्सा से सिध्द करने का प्रयास किया। पूर्व विधायक रामकृष्ण दास गुप्ता की अध्यक्षा में बनी अभिनंदन समारोह समिति आयोजन कर रही है। इसकी अध्यक्षता डॉ. महेश चन्द्र शर्मा करेंगे तथा मुख्य अतिथि केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सदस्य डॉ. किरोड़ी लाल मीणा होंगे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग