
Mahesh Navami Festival
महेश नवमी पर्व पर निकली शोभायात्रा, भगवान शिव का अभिषेक कर हुई महाआरती
बीकानेर. श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को महेश नवमी मनाई गई। इस मौके पर पूजन, अभिषेक, महाआरती की गई। शोभायात्रा मे बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज के लोगों ने भागीदारी निभाई। सुबह साढ़े आठ बजे मोहता चौक स्थित मंडल कार्यालय में पूजा-अर्चना की गई। बाद में मरुनायक मंदिर में कलम, दवात का पूजन हुआ।
जस्सूसर गेट बाहर स्थित बिन्नाणी बगेची में भगवान शिव का अभिषेक किया गया। शाम को शोभायात्रा निकली। आयोजन को लेकर नारायण बिहाणी, बलदेव मूंधड़ा, नवल राठी, गोपी किशन पेडि़वाल, किशन चांड़क, नवरतन द्वारकाणी, घनश्याम कल्याणी, मनमोहन लोहिया, रमेश चांडक, जुगल राठी, महेश दम्माणी, उमाशंकर आदि ने भागीदारी निभाई।
निकली सचेतन झांकियां
शाम पांच बजे बाद डागा चौक स्थित महेश भवन से गाजे-बाजे से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शिव, गणेश सहित देवी-देवताओं सचेतन झांकियां निकाली गई। शोभायात्रा डागा चौक, बिन्नाणी चौक, मोहता चौक से विभिन्न मोहल्लों से होते हुए देर शाम को पूगल रोड स्थित माखनभोग पहुंची। जहां पर पूनरासर पुजारी परिवार से आए पुजारी ने भगवान महेश की महाआरती की। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। माहेश्वरी बन्धु, पवनपुरी क्षेत्र की ओर से महेश नवमीं मनाईगई। ओमनाथ मूंधड़ा, गायत्री मूंधड़ा, दिनेश तापडिय़ा, के पी काबरा, आनंद एवं नरेन्द्र पेड़ीवाल ने विमंदित पुनर्वास गृह में रहने वालों को आमरस पिलाने में सेवाएं दी।
गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति आज
बीकानेर. अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं युग निर्माण योजना मथुरा की स्थानीय शाखा गायत्री शक्ति पीठ सर्वोदय बस्ती में गायत्री जयंती पर्व पर गुरुवार को जप अनुष्ठान रखा गया। आरबी यादव ने बताया कि जप अनुष्ठान की पूर्ण आहुति गायत्री महायज्ञ के साथ शुक्रवार को सुबह ९ से १२ बजे तक संपन्न होगी। यज्ञ के साथ मंत्रोच्चारण से देव पूजन एवं विभिन्न संस्कार होंगे। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से शुक्रवार को गायत्री जयंती पर्व के दिन सृजन संकल्प लिया जाएगा। सुबह आठ बजे महायज्ञ होगा। शाम को सुजानदेसर में हस्त शिल्प कला प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जानकारी पवन कुमार ओझा ने दी।
Published on:
22 Jun 2018 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
