1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका की खबर का असर : जागे जिम्मेदार, लेंगे जलहौदों की रिपोर्ट

पंचायत समिति की बैठक में बीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारियों को दो दिन में नकारा जलहौदों का सर्वे करने के दिए आदेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 2 May 2018, 12:41 PM IST

Meeting

पांचू. पांचू पंचायत समिति क्षेत्र के गांवों और ढाणियों में बसने वाले लोग इन दिनों भीषण गर्मी में पेयजल किल्लत से परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों के सूखे कंठ तर करने के लिए ग्राम पंचायतों की ओर से लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए जलहौद भी नकारा साबित हो रहे हैं। ग्राम पंचायतों की ओर से जलहौद बनाने के लिए पानी की तरह पैसा तो बहाया गया, लेकिन जलहौद बनाकर उनमें पानी नहीं पहुंचाया गया।

अधिकांश जलहौदों में पानी नहीं होने के कारण अब गर्मी में ग्रामीण पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे है। राजस्थान पत्रिका ने ग्रामीणों की पेयजल समस्या को देखते हुए बेकार जलहौदों में पानी पहुंचाने और जर्जर जलहौदों का जीर्णोंद्धार कराने के लिए अभियान चलाकर श्रंृखलाबद्ध ढंग से खबरें प्रकाशित की। पत्रिका अभियान सूखे कंठ करें पुकार, जलहौदों का हो जीर्णोंद्धार नाम से चलाए गए अभियान के बाद जिम्मेदारों की नींद टूटी और इनकी सुध लेने के लिए कवायद शुरू की।

मंगलवार को पांचू पंचायत समिति में बैठक हुई, जिसमें बीडीओ नारायण सिंह राठौड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए। साथ ही ग्राम विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में बेकार व जर्जर जलहौदों का सर्वे कर दो दिन में उनकी तथ्यात्मक रिपोर्ट बनाकर भिजवाने के आदेश दिए है।

रिपोर्ट मंगवाई है
&ग्राम विकास अधिकारियों से गांव-ढाणियों में बेकार व जर्जर जलहौदों की सर्वे रिपोर्ट मंगाई गई है। ग्राम पंचायतों को भी जर्जर जलहौदों को मरम्मत कराने और उनमें पानी पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।
नारायणसिंह राठौड़, बीडीओ पांचू

स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए किया प्रेरित

देशनोक. यहां राजकीय करणी उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव को लेकर तीन टोलियां बनाई गई। प्रधानाचार्य कौशल किशोर पवार ने बताया कि अध्यापकों की प्रथम टोली ने मंगलवार को हरिजन बस्ती में10 विद्यार्थियों के संरक्षकों से संपर्क कर बच्चों को स्कूल में प्रवेश के लिए प्रेरित किया।। दूसरी टोली में 8 व तीसरी टोली में 19 विद्यार्थियों व उनके संरक्षकों से संपर्क कर विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित किया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंजगुरु में प्रवेशोत्सव को लेकर घर-घर जाकर संपर्क किया गया। प्रधानाचार्य आसूराम स्वामी ने बताया कि नामांकन वृद्धि के लिए घर-घर जाकर संपर्क जारी है। प्रवेशोत्सव प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि इसके लिए वार्डवार टोलिया बनाई गई है।