
सीएमएचओ ने ली बैठक, कार्य में लापरवाही बरतने पर सौंपे नोटिस
खाजूवाला. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को बीकानेर सीएमएचओ बीएल मीणा अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे जहां पर सीएमएचओ मीणा ने हॉस्पिटल परिसर का निरीक्षण किया जहां पर महिला वार्ड में महिला मरीजों के पास सर्दी से बचने के लिए कमल न होने पर चिकित्सा प्रभारी को फटकार लगाई।
इसके साथ ही सीएमएचओ ने डॉक्टरों व एएनएम की मासिक बैठक ली जिसमें डेंगू, मलेरिया और मौसमी बीमारियों की मासिक रिपोर्ट ली और सीएमएचओ ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले एएनएम ओर डॉक्टरों को फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस दिए। खाजूवाला में बिगड़ी एंबुलेंस व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि खाजूवाला पुगल एवं छतरगढ में जल्द ही नई सरकार के आने के बाद नई 108 एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जाएगी।
किसान, वैज्ञानिक-विद्यार्थी सम्मेलन गुरुवार को
बीकानेर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वित्तीय सहयोग से स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के तहत एक दिवसीय किसान, वैज्ञानिक एवं विद्यार्थी सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को कृषि महाविद्यालय में आयोजित होगा।
अधिष्ठाता और परियोजना प्रमुख डाॅ. आई.पी. सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में अखिल भारतीय जैविक प्रमुख रतनलाल डागा मुख्य अतिथि होंगे। वरिष्ठ कृषि पत्रकार डाॅ. महेन्द्र मधुप विशिष्ट अतिथि होंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. बी. आर. छीपा करेंगे। कार्यक्रम में राज्य के 15 प्रगतिशील किसानों से कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की उपस्थिति में विद्यार्थियों से संवाद किया जाएगा।
Updated on:
12 Dec 2018 08:42 pm
Published on:
12 Dec 2018 08:42 pm
