
जापान से आई मेगीमी सीख रही चूल्हे पर राजस्थानी खाना बनाना
नाल. जापान से नाल में आई मेगीमी इन दिनों गांव की महिलाओं से चूल्हे पर राजस्थनी खाना बनाना सीख रही है। मेगीमी ने बताया कि उसे राजस्थानी बाजरे की रोटी चूरकर खाना अच्छा लगता है। अभी पोस बड़ों का मौसम चल रहा है तो उसे गुलगुले व बड़े अच्छे लगे। जापान के ओसाका शहर से आई मेगीमी गांव की महिलाओं के साथ काफी घुल मिल गई है और उनसे तरह-तरह के राजस्थानी खाना बनाना और टूटी-फूटी हिन्दी में बात कर रही है। वहीं ग्रामीण महिलाएं भी आश्चर्य से उसे निहार कर हर सम्भव सहयोग करती है। मेगीमी नाल में एक ऊंट की फर काटकर उस पर तरह तरह के चित्र बना रही है। वह बीकानेर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव में भाग लेंगी।
अधिकारी की टेबल पर महिलाओं ने चूड़ियां रखकर किया प्रदर्शन
श्रीडूंगरगढ़. कृषि कुओं पर छह घण्टे बिजली की मांग को लेकर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय के आगे चल रहा गुसाईसर बड़ा, डेलवा,मणकरासर, लोडेरा व बिंझासर गांव के किसानों का धरना गुरुवारकको चौथे दिन भी जारी रहा। धरने पर गुरुवार को कड़कड़ाती सर्दी में गांवों की महिलाएं भी बच्चों को गोदकर में लेकर धरना स्थल पर पहुंची ओर प्रदर्शन में शामिल हुई। धरने पर बैठे किसानों के साथ महिलाओं ने अधिशासी अभियंता कार्यालय के आगे नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद एकत्रित होकर अधिशासी अधिकारी के कमरे में पहुंचे। कमरे में अधिकारी के उपस्थित नहीं होने पर आक्रोशित महिलाओं ने अधिशासी अधिकारी की टेबल पर चूड़ियां रखकर विरोध दर्ज करवाया। प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंचा।
किसानों का कहना था कि गुसाईंसर बड़ा में बने जीएसएस से निकलने वाले फीडरों की लाइन पुरानी होने के कारण बार-बार फाल्ट होता है और कृषि कुओं की मोटर आदि विद्युत उपकरण भी जल जाते हैं। इसके साथ छह घण्टे पर्याप्त बिजली नही मिलने से फसलें खराब हो रही है। किसानों ने मांगें नही माने जाने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
Published on:
06 Jan 2023 01:06 am
