29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पारा गिरा, पर गर्मी के तीखे तेवर बरकरार

गर्मी के तेवर बरकरार रहे। दिनभर तेजगर्मी में लोगों के पसीने छूटते रहे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नारायणपुर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 17 Jun 2017, 2:44 PM IST

mausam

mausam

गर्मी के तेवर बरकरार रहे। दिनभर तेजगर्मी में लोगों के पसीने छूटते रहे। हालांकि तापमान दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है।

शहर में चिलचिलाती धूप के चलते दस बजे बाद सड़कों पर आवागमन कम रहा। लोग उमस से बेहाल रहे। कूलर व पंखों की हवा भी बेअसर साबित होती रही। गर्मी के चलते इन दिनों बाजारों में 12 से 4 बजे के बीच अघोषित लंच टाइम तय किया हुआ है।

इस अवधि के दौरान ग्राहकों की आवाजाही न के बराबर रहती है। शाम को सात बजे के बाद हवा में ठंडक से गर्मी से कुछ राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा।