
MGSU declared result
बीकानेर. महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर ने बुधवार को छह कक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी किए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जसवंत सिंह खीचड़ ने बताया एमए उत्तराद्र्ध समाजशास्त्र, पंजाबी, लोक प्रशासन, एमए पूर्वाद्ध भूगोल, अंग्रेजी एवं एमएससी पूर्वाद्ध रसायन विज्ञान के परिणाम जारी किए गए हैं। इन्हें विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।
दो साल से नहीं हुआ छात्रवृत्तियों का सत्यापन
बीकानेर. उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्तियों का सत्यापन करीब दो साल से नहीं हुआ है। इस कारण छात्रवृत्ति का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा के छात्रवृति अनुभाग के प्रभारी अधिकारियों ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा है।
पत्र में उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा ११ व १२ के वर्ष २०१६-१७ तथा २०१७-१८ के आवेदन वेरिफिकेशन के अभाव में लंबित है। जिनकी भुगतान की कार्रवाई की जानी है। भुगतान के अभाव में केन्द्र सरकार की उपयोगिता प्रमाण पत्र भिजवाने में विलम्ब हो रहा है। लंबित आवेदन पत्रों का वेरिफिकेशन ३० जून तक करवा सकते है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक भी आवेदन वेरिफिकेशन से बकाया रहने पर स्वयं की जिम्मेदारी होगी।
आवेदन निरस्त की कार्रवाई
वर्ष २०१६-१७ में मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत ६४५० आवेदन-पत्रों को निरस्त करने, अन्य पिछड़ा वर्ग उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लंबित आवेदन पत्र वर्ष २०१६-१७ को बजट के अभाव के कारण स्वीकृत नहीं किया जाए।
शाला दर्पण पर अपडेट नहीं सूचना
बीकानेर. सत्र २०१८-१९ में नामांकन के लिए स्कूलों में चल रहे प्रवेशोत्सव के तहत नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं की सूचना शाला दर्पण, दर्शन पोर्टल पर अभी तक अपडेट नहीं की गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (माध्यमिक शिक्षा प्रथम-द्वितीय) को निर्देश दिए कि प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि प्रवेशोत्सव का पहला चरण २६ अप्रेल से ९ मई तक चला और दूसरा चरण जारी है। इसके बावजूद सूचनाएं शाला दर्पण व दर्शन पर अपडेट नहीं है, जबकि सभी संस्था प्रधान ये सूचनाएं गूगल सीट पर तैयार कर रहे हैं।
Published on:
28 Jun 2018 07:04 am
