
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने किया क्षेत्र का दौरा, स्थानीय नागरिकों ने की श्रीकोलायत स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग
श्रीकोलायत. केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गुरुवार को क्षेत्र का दौरा किया। मेघवाल ने कस्बे में निर्माणाधीन झझू चौराहे पर बन रहे रेलवे अंडरब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने मेघवाल से कोलायत रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग की तथा जैसलमेर-हावड़ा ट्रेन का नाम सांख्य दर्शन एक्सप्रेस करने की मांग की। इस पर सांसद मेघवाल ने रेलवे अधिकारीयों से फोन पर बात कर निर्देश दिए। कस्बे के नागरिकों ने बताया कि जैसलमेर-हावड़ा के साथ अन्य ट्रेनों का भी कोलायत रेलवे स्टेशन पर ठहराव करवाने की मांग की। इस अवसर पर भगवानदेव सारस्वत, सत्यनारायण रामावत, उदाराम आचार्य, मोहन ढाल व पन्नाराम मेघवाल सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री मेघवाल लेंगे दिशा की बैठक
बीकानरे.केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्रीअर्जुनराम मेघवाल शुक्रवार प्रात: 11 बजेदिशा की बैठक लेंगे। वे रात 10.30 बजेरेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थानकरेंगे।
मंत्री डॉ. कल्ला आज बीकानेर आएंगे
बीकानेर.उर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू जल, कला साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग मंत्री बीडी कल्ला शुक्रवार को दोपहर 2.10 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे 26 जनवरी को प्रात: 9 बजे राजकीय करणीसिंह स्टेडियम में गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
Published on:
25 Jan 2019 09:13 am
