बीकानेर. इंदिरा गांधी नहर परियोजना श्रमिक एकता केन्द्र (सीटू) की सात सूत्री मांगों को लेकर बैठक बुधवार को इंगानप के प्रशासनिक भवन में आयोजित की गई। रामसमझ सिंह ने बताया कि बैठक में इंगानप की कार्यप्रभारी कर्मचारियों को पदोन्नत करने ०९,१८,२७ वर्ष पर देय चयनित वेतनमान का प्रकरण शीघ्र निपटाने, सातवां वेतनमान स्वीकृत करने, केन्द्रीय उद्योगशाला के कर्मचारियों का सेवा पुस्तिका जांच के बकाया प्रकरण शीघ्र निपटाने, उद्योगशाला में आवश्यक सामान की सप्लाई पूर्व की भांति आरंभ करने, गेजरीडर को हाईकोर्ट के निर्णय अनुसार वेतनमान देने आदि मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।