शहर के चारों राष्ट्रीय राजमार्ग शीघ्र ही रंग-बिरंगे पुष्पों से महकते नजर आएंगे। न्यास हाईवे पर बने डिवाइडरो पर १० लाख रुपए की लागत से तीन हजार
बोगनवेलिया के पौधे लगाएगा। बैंगनी, केसरिया, लाल, पीले, सफेद रंग के पुष्पों से राष्ट्रीय राजमार्ग सुन्दर नजर आएंगे। न्यास अध्यक्ष ने बताया कि इन पौधों को लगाने और एक साल तक इनके रख-रखाव का जिम्मा संबंधित फर्म का होगा। अगले माह तक इस कार्य को पूरा करने की योजना है।