नोखा. कस्बे में नवली गेट के पास बुधवार को एक ट्रैक्टर ने पैदल जा रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। बाद में स्थानीय लोगों ने उनको इलाज के लिए राजकीय बागड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार तांतवास निवासी भगवानाराम मेघवाल (६०) बुधवार सुबह करीब ११ बजे नवली गेट के पास रोड पार कर रहा था।
इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने उनको टक्कर मार दी। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद बीकानेर रेफर कर दिया।