5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अन्नदाताओं के दम पर बेनीवाल करेंगे नई पार्टी का ऐलान, पढ़े पूरी खबर

नागौर से बीकानेर जाते समय खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल का नोखा में स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक बेनीवाल ने कहा कि २९ अक्टूबर को जयपुर में प्रदेशभर से १५ लाख किसान एकत्रित होंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
MLA Hanuman Beniwal

MLA Hanuman Beniwal

नोखा. नागौर से बीकानेर जाते समय रविवार को खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल का नोखा में स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक बेनीवाल ने कहा कि २९ अक्टूबर को जयपुर में प्रदेशभर से १५ लाख किसान एकत्रित होंगे। यह ऐसा रैला होगा, जो देशभर में कहीं नहीं हुआ होगा। इसी दिन जयपुर में नई पार्टी की घोषणा भी की जाएगी। चुनाव में दोनों बड़ी पार्टियों का इलाज करेंगे। गठबंधन पूरे प्रदेश में २०० सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा।

नोखा से भी मजबूत उम्मीदवार को चुनाव लड़ाया जाएगा। वह दोनों पार्टियों को टक्कर देने वाला होगा। इस दौरान सीताराम भादू, मगनाराम केड़ली, रामदयाल, भंवर खोजा, तेजाराम जांदू, लक्ष्मण भादू, सहीराम डूडी, नारायणराम डूडी, श्यामसुंदर स्वामी, पंकज चरकड़ा, रामचंद्र सिद्ध, जोगाराम, भैराराम जाट, ओमप्रकाश कूकणा, डॉ. रवि रंगा, सरपंच सुनिल पूनिया, गणेश चौधरी, सीताराम सहारण आदि मौजूद थे।

वोट बटोरने के लिए किए झूठे वादे

श्रीडूंगरगढ़/सूडसर. विधानसभा चुनावों में कांग्रेस व भाजपा को हराने के लिए समान विचारधारा वाले दलों से बातचीत व उनके साथ समझौता कर चुनाव मैदान में उतरेंगे और प्रदेश की सभी दो सौ सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। खींवसर विधायक एवं किसान नेता हनुमान बेनीवाल ने वीर तेजाजी मन्दिर प्रांगण में रविवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा दोनों ने किसानों का भला नहीं किया है और केवल वोट बटोरने के लिए झूठे वादे किए है।

अब किसान व युवा ंसंगठित होकर कांग्रेस व भाजपा को हराने का काम करेंगे। बेनीवाल ने क्षेत्र के किसानों व युवाओं से 29 अक्टूबर को जयपुर में आयोजित होने वाली किसान महाहुंकार रैली में पहुंचने की अपील की। जाट सेना के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विवेक माचरा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय बेनीवाल, दानाराम ङ्क्षघटाला, जेठाराम जाखड़ आदि ने विचार रखे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग