25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Alwar / चलती ट्रेन में जयपुर की महिला यात्री से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

चलती ट्रेन में जयपुर की महिला यात्री से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर से बिलासपुर जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन के वातानुकूलित कोच में सहायक कर्मचारी द्वारा महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 4 Oct 2016, 8:23 AM IST

बीकानेर से बिलासपुर जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन के वातानुकूलित कोच में सहायक कर्मचारी द्वारा महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है।

रविवार को बीकानेर से बिलासपुर जाने वाली साप्ताहिक बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन की थर्ड एसी कोच संख्या बी-2 की बर्थ संख्या 42 पर आदर्श नगर जयपुर निवासी एक महिला अपने पति के साथ बीकानेर से जयपुर की यात्रा कर रही थी।

डेगाना-मकराना रेलवे स्टेशन के बीच कोच सहायक मोहम्मद अतहर ने रात में मौका पाकर महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

पति के आने पर महिला ने इसकी शिकायत करते हुए मामला फुलेरा जीआरपी थाने में दर्ज करा आरोपी को जीआरपी के हवाले किया। फुलेरा जीआरपी ने मामला डेगाना-मकराना के बीच का होने के कारण आरोपी को मेड़ता रोड भेज दिया।