5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क पर गंदे पानी से मिलेगी निजात, निर्माण शुरू

बड़ा बाजार क्षेत्र स्थित बैदों की पिरोल में सड़क और नाली निर्माण का काम रविवार को फिर शुरू हो गया है।
2 min read
Google source verification
nagar nigam bikaner

dirty water on the road

बीकानेर . बड़ा बाजार क्षेत्र स्थित बैदों की पिरोल में सड़क और नाली निर्माण का काम रविवार को फिर शुरू हो गया है। नगर निगम यहां सड़क और नाली निर्माण का कार्य करवा रहा है। ठेकेदार फर्म के सड़क और नालियों को खोदकर छोड़ देने से क्षेत्र के लोग परेशान थे। नाली बनने से सड़क पर फैलने वाले गंदे पानी की समस्या से निजात मिल सकेगी।

राजस्थान पत्रिका ने १२ अगस्त को 'सड़क खोदी, गड्ढों में भरा गंदा पानीÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर लोगों की पीड़ा को उजागर किया था। इसमें बताया गया था कि नालियों का गंदा पानी सड़क पर हुए गड्ढोंमें भर जाने से इस मार्ग से निकलना भी दूभर हो गया है। कीचड़ और बदबू से लोग परेशान हो रहे हैं। इसके बाद निगम प्रशासन हरकत में आया और रविवार से ही रुके हुए निर्माण कार्य को शुरू करवा दिया।

बिजली कर्मचारी बांट रहे बधाई पत्र, संगठन नाराज

बीकानेर .सरकार की ओर से बीपीएल श्रेणी के उन बिजली उपभोक्ताओं को बधाई पत्र दिए जा रहे हैं, जिन्हें विद्युत वितरण निगम ने मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए थे। अलग-अलग योजनाओं में जिलावृत्त में बीपीएल श्रेणी में करीब 12 हजार कनेक्शन दिए गए हैं। अब मुख्यमंत्री उनको बधाई पत्र भेज रही हैं। उधर, बिजली कर्मियों से अतिरिक्त काम कराने पर कर्मचारी संघ ने नाराजगी जताई है।

अधीक्षण अभियंता कृष्णलाल घुघरवाल ने बताया कि बधाई पत्र जिलावृत्त कार्यालय में पहुंच गए हैं। शनिवार से इनका वितरण शुरू कर दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत निगम ने तकनीकी कर्मचारियों को फीडर इंचार्ज बना दिया, लेकिन उनको फॉल्ट दुरुस्त करने, मीटर रीडिंग लेने और बिजली बिल बांटने तक का काम करना पड़ रहा है। इसके अलावा एलटी लाइनों का रखरखाव भी करना पड़ता है। अब उन्हें बधाई पत्र बांटने का काम भी दे दिया गया है।

मूल कार्य कराएं
कर्मचारियों के पास पहले ही अतिरिक्त काम है। ऐसे में बधाई पत्र बांटने का बोझ और बढ़ाया है। कर्मचारियों से मूल काम ही कराया जाना चाहिए। संगठन इसका विरोध करता है।
रामकुमार व्यास, प्रदेशाध्यक्ष, जोविविनि कर्मचारी एवं मजदूर संघ

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग