
पार्किंग स्थल
नोखा. कस्बे का हृदय स्थल घंटाघर स्थित सदर बाजार इन दिनों पार्र्किंग स्थल बन रखा है। यहां पर गाडिय़ों की अवैध पार्किंग, किराणा व थोक विक्रेता की दुकानों के आगे ट्रकों पर सामान की लदान व उतरना लगा रहता है। इससे यहां दिन भर जाम लगता रहता है तथा स्थानीय दुकानदारों सहित राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा करने से सौ फीट की रोड़ अब दस फीट की नजर आने लगती है।
यहां मिर्चों वाली गली की हालात तो इससे भी बदतर है तथा सोचने पर मजबूर करती है। व्यापारियों मंे आपसी प्रतिस्पद्र्धा से दोनों ओर से करीब दस-दस फीट व्यापारियों ने रोड पर कब्जा कर रखा है। जहां से मोटरसाइकिल व टैक्सियों का निकलना भी मुश्किल है। रही सही कसर ठेले व सब्जी वाले गाड़े सड़क के बीचोंबीच खड़े कर पूरी कर देते हैं। निर्माणाधीन बिल्डरों का सड़क पर बिल्डिंग मेटरियल सभी के लिए लम्बे समय से आफत बना है।
नो पार्किग के लगे बोर्ड पर प्रचार सामग्री चिपकाकर अस्तित्व ही खत्म कर दिया है। मजेदार बात यह है कि पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी अवैध पार्किंग स्थल से दिन में कई बार गुजरते है फिर भी चुप्पी साध रखी है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जब तक प्रशासन स्थाई यातायात कर्मचारी की ड्यूटी लगाकर जुर्माना वसुल नहीं करेगा। तब व्यवस्था में सुधार होने वाला नहीं है। पुलिस व प्रशासन की ओर से यहां कार्रवाई करने से स्थानीय लोगांे में रोष व्याप्त है तथा जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
कार्रवाई की जाएगी
व्यापार मंडल की बैठक बुलाकर दुकानदारों से समझाइस की जाएगी। साथ ही बड़े वाहन अनलोडिंग का समय निर्धारित करेंगे। अन्यथा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
बनवारीलाल मीणा, पुलिस उपअधीक्षक, नोखा
किसानों को संगठित होकर करना होगा संघर्ष
सूडसर. अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से किसानों की कर्ज माफी की? को लेकर 22 फरवरी को विधानसभा घेराव के लिए सोमवार को पदाधिकारियों ने गांवों में नुक्कड़ सभाएं एवं जनसंपर्क किया और किसानों व ग्रामीणों से अधिकाधिक संख्या में जयपुर चलने का आह्वान किया। नुक्कड़ सभाओं में सभा के जिलाध्यक्ष गिरधारी महिया ने कहा कि किसानों को संगठित होकर अपनी लड़ाई पूरी ताकत के साथ लडऩी होगी।
वरना किसान की हालत बदतर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का पूरा दाम नहीं मिल रहा है एवं ना ही कृषि कुंओं पर पूरे वोल्टेज के साथ बिजली नहीं मिल रही है और नहरी इलाकों में सिंचाई के लिए पूरा पानी भी नहीं मिल रहा है।
बज्जू में प्रदर्शन कल
बज्जू. मुख्य नहर सहित क्षेत्र की लिफ्टों में व नहरों में पानी की कमी को लेकर क्षेत्र के किसान व व्यापारी २१ फरवरी को बज्जू राजस्व तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को रणजीतपुरा गांव में बैठक में प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। बैठक में सहीराम गोदारा, अर्जुनराम, लूणाराम जाट, हेतराम चौधरी आदि मौजूद थे।
Published on:
20 Feb 2018, 11:50 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.