
बीकानेर. नृसिंह जयंती महोत्सव के अवसर पर शहर में कई स्थानों पर मेले भरेंगे। लखोटिया चौक स्थित नृसिंह भगवान के प्राचीन मंदिर में शनिवार को भरने वाले मेले को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शुक्रवार को मंदिर में भगवान नृसिंह, हिरण्यकश्यप व भक्त प्रहलाद की पोशाक व अन्य तैयारियां की गई। मंदिर पर रंगीन रोशनियों से सजावट की गई है। शनिवार को सुबह पांच बजे भगवान नृसिंह का पंचामृत से अभिषेक होगा। इसके बाद शृंगार किया जाएगा। इस दिन विशेष रूप से छह बार भगवान नृसिंह के शृंगार दर्शन होंगे।
शाम पांच बजे बाद भक्त प्रहलाद, हिरण्यकश्यप का अवतरण होगा। शाम छह बजे बाद नृसिंह भगवान का अवतरण होगा। शाम को हिरण्यकश्यप वध के बाद मंदिर में आरती की जाएगी। इस दौरान पंचामृत का वितरण किया जाएगा।
शहर में लखोटिया चौक, डागा चौक, नत्थुसर गेट, दुजारियों की गली, जस्सुसर गेट, नत्थुसर बास, लालाणी व्यासों का चौक, गोगागेट स्थित गायत्री माता मंदिर परिसर सहित कई स्थानों पर भी मेले भरेंगे।
भक्ति, संगीत और मंत्रों से हुए अनुष्ठान,रेल दादाबाड़ी में भगवान महावीर मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव
रेल दादाबाड़ी में भगवान महावीर मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव में शुक्रवार को लघु सिद्धचक्र पूजन, लघु वीशस्थानक पूजन, च्यवन कल्याणक विधान, माता-पिता, इंद्र इंदाणी स्थापना भक्ति संगीत व मंत्रों से की गई। केशरीचंद, झंवरलाल सेठिया, मनोज सेठिया, कस्तुरी देवी, मधु देवी, रतनी देवी सेठिया, जयंत सेठिया, सुषमा सुराणा, सरिता बैद, सीमा रामपुरिया, मूली बाई आदि ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। साध्वीपदम प्रभा, सुव्रत प्रभा व मरुत प्रभा की भी निश्रा मिली। मुनि नया सागर, सुनील पारख, राजेश नाहटा व महिला मंडल ने भक्ति गीत पेश किए।
नानी बाई रो मायरो कथा 16 से
बीकानेर . मरुनायक चौक स्थित मदन मोहन भवन में 16 से 22 मई तक संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा और नानी बाई रो मायरो कथा होगी। गिरधर जोशी ने बताया कि पोस्टर का विमोचन घनश्याम लखाणी, मेघराज जोशी, गिरधरदास मोहता, श्रीगोपाल भादाणी, मनोज देराश्री, अशोक जोशी आदि पोस्टर विमोचन अवसर पर मौजूद रहे। भागवत कथा का समय दोपहर 12 बजे से शाम 4.30 बजे तक और नानी बाई रो मायरो की कथा शाम 7 से रात 9 बजे तक होगी।
Published on:
28 Apr 2018 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
