4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली के टूटे तार के करंट से गाय की मौत पर लोगो ने किया प्रदर्शन

नोखा. कस्बे के वार्ड सात में मेहरदीन सिक्का खेड़ी में बिजली का तार टूटने से रविवार को एक गाय की मौत हो गई। इससे गुस्साएं लोगों ने प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। सूचना पर जेईएन नंदकिशोर मीणा मौके पर पहुंचे, तो लोगों ने विभागीय लापरवाही के लिए उन्हें खरी-खोटी सुनाई। मोहल्लेवासियों ने वहां दो बिजली पोल लगाने व पूरी केबल बदलने की मांग की।
2 min read
Google source verification
Negligence : Electric wire dropped in ward

Negligence : Electric wire dropped in ward


नोखा. कस्बे के वार्ड सात में मेहरदीन सिक्का खेड़ी में बिजली का तार टूटने से रविवार को एक गाय की मौत हो गई। इससे गुस्साएं लोगों ने प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। सूचना पर जेईएन नंदकिशोर मीणा मौके पर पहुंचे, तो लोगों ने विभागीय लापरवाही के लिए उन्हें खरी-खोटी सुनाई। मोहल्लेवासियों ने वहां दो बिजली पोल लगाने व पूरी केबल बदलने की मांग की। इस पर जेईएन ने दोनों मांगें जल्द पूरी कराने का भरोसा दिलाते हुए मामला शंात कराया।

लोगों का कहना है कि बिजली के झूलते तारों को लेकर वे पहले भी कई बार विभाग में शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। रविवार को बिजली के तार टूटने से गाय की मौत हुई तो विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे है। पूरा मामला शांत होने के बाद वहां से मृत गाय को उठाया गया। प्रदर्शन में गोरक्षा हिन्दू दल के जिलाध्यक्ष विशाल जोशी, कैलाश कठातला, धूड़सिंह रोड़ा सहित मोहल्लेवासी मौजूद थे।

झूलते तारों को कसवाने की उठती रही है मांग
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के ढीले व झूलते तारों को कसवाने की मांग आए दिन विभाग के अधिकारियों से की जाती है। उसके बावजूद भी ढीले तारों को कसवाया नहीं जाता है। वहीं कई स्थानों पर बिजली तारों को पेड़ों की टहनियां छू रही है, उससे भी बिजली फाल्ट हो रहे हैं। उसका भी समाधान करने की जरूरत है।

मेंटीनेस के नाम पर रोज करते बिजली कटौती
बिजली विभाग फीडरों व लाइनों के रखरखाव के नाम पर रोजाना घंटों बिजली कटौती करता है। इससे लोगों को परेशानी भी होती है। उसके बावजूद भी बिजली हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं अघोषित बिजली कटौती को लेकर भी लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

सीएम से शिकायत की तो शुरू हुआ पेचवर्क
नोखा. नोखा से गुजरने वाले एनएच-८९ की टूटी सड़क की शिकायत सीएम वसुंधरा से करने के बाद उसका पेचवर्क शुरू करा दिया गया है। नोखा की टूटी सड़क का पेचवर्क होने के बाद अब नागौर रोड़ पर पेचवर्क कराया जा रहा है। इस रोड़ पर ढाका पेट्रोल पंप तक पेचवर्क कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह रोड़ के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने पर वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। टूटी रोड़ के कारण कई बार हादसे हो चुके। मामले में कई बार नेताओं, अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जब मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे देशनोक आई, तो जन अभाव अभियोग एवं सर्तकर्ता समिति के सदस्य रामसिंह चरकड़ा ने टूटी सड़क की शिकायत कर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद रोड़ पर पेचवर्क शुरु कराया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग