5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरक्षण में वार्ड बदला तो नए समीकरण बनाने की जुगत में लगे पार्षद

bikaner-Nokha news: 45 में से 15 महिलाओं के, 5 एससी और 9 ओबीसी के लिए होंगे आरक्षित
2 min read
Google source verification
Changing the ward in the reservation

Changing the ward in the reservation

बीकानेर. नोखा. विधानसभा व लोकसभा चुनाव के बाद अब स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई हैं। इसकी प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां भी शुरू हो गई है। नोखा नगरपालिका चुनाव के लिए स्वायत्त शासन विभाग ने आरक्षित वार्डों की संख्या जारी कर दी है।

यहां 45 में से 15 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। अनुसूचित जाति के लिए 5, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 9 वार्ड आरक्षित होंगे। शेष १६ वार्ड सामान्य वर्ग के लिए होंगे। कौनसा वार्ड किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा, इसके लिए लॉटरी होगी। इसके लिए अभी सूचना जारी नहीं की गई है।

अगस्त में होने हैं चुनाव
नगरपालिका के चुनाव भले ही सालभर बाद अगस्त में हो लेकिन चुनाव की सुगबुगाहट होते ही शहर के 45 वार्डों में पार्षद पद के दावेदार अभी से सक्रिय हो गए हैं। कुछ ने तो अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है और वे मतदाताओं की नब्ज भी टटोल रहे हैं। इसके अलावा वार्डों का आरक्षण होता देख कुछ पार्षदों ने पत्नी को भी अपने वार्ड में सक्रिय कर दिया है।


ये वार्ड एससी के लिए आरक्षित

नोखा नगरपालिका में पिछली बार चार वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थे, जिसमें तीन पुरुष व एक महिला के लिए था। इस बार पांच वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इसमें वार्ड १०, २६, ३५, ३६ और ३७ वार्ड शामिल हो सकते हैं।

गत चुनाव में यह था वार्ड आरक्षण
नगरपालिका के गत चुनाव में ३५ में से सात वार्ड ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित थे, जिसमें पांच पुरुष व दो महिला के लिए थे। चार वार्ड अनुसूचित वर्ग के लिए थे, जिसमें तीन पुरुष व एक महिला के लिए था। वहीं २४ वार्ड सामान्य वर्ग के लिए थे, जिसमें १६ वार्ड पुरुष व ८ वार्ड महिला के शामिल थे।


नए मतदाताओं के जुड़ाव से बदल सकते हैं समीकरण

नगरपालिका चुनाव लडऩे के इच्छुक अभी पुराने वार्ड की स्थिति व मतदाताओं से संपर्क कर अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने में जुटे थे लेकिन वार्डों को परिसीमन होने से उन्हें नए सिरे से चुनावी तैयारी में जुटना होगा। परिसीमन से नए जुडऩे वाले मतदाताओं तक पहुंच बनानी होगी। वार्ड बढऩे और नए मतदाताओं के जुड़ाव से इस बार राजनीतिक समीकरण भी बदल सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग