8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब नहीं काटने पड़ेंगे निगम के चक्कर, दस रूपये में मिलेगी प्रमाणपत्र की कॉपी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
bikaner news

अब नहीं काटने पड़ेंगे निगम के चक्कर, दस रूपये में मिलेगी प्रमाणपत्र की कॉपी

बीकानेर. नगर निगम की ओर से जारी किए जाने वाले प्रमाण पत्र की कॉपी प्राप्त करने के लिए अब लोगों को इंतजार नहीं करना पडेग़ा। अब से आमजन ई मित्र प्लस कियोस्क के माध्यम से इन्हें स्वयं प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए प्रमाण पत्र की प्रत्येक कॉपी के लिए दस रुपए की राशि मशीन में जमा करवानी होगी। आवश्यक जानकारी मशीन में इन्द्राज करने के साथ ही यह मशीन प्रमाण पत्र का प्रिंट जारी कर देगी। यह कियोस्क निगम परिसर में स्थापित होगी। निगम की ओर से जारी किए जाने वाले जन्म, विवाह एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित निगम की अन्य सेवाओं से संबंधित प्रमाण पत्र इस कियोस्क के माध्यम से प्राप्त किए जा सकेंगे। यह पहचान सर्विस कियोस्क (ई मित्र प्लस कियोस्क) निगम में पहुंच चुकी है।

इसकी मशीन की लागत लगभग 2 लाख 73 हजार रुपए है। निगम में यह मशीन जल्द ही कार्य करना शुरू करेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायतों में ई मित्र प्लस कियोस्क अटल सेवा केन्द्रों में स्थापित है। इसके माध्यम से प्रमाण पत्र का प्रिंट लेने के साथ- साथ बिजली, पानी के बिल भी भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ई मित्र पर मिलने वाली लगभग सभी सेवाएं इस कियोस्क में उपलब्ध होगी। शहरी क्षेत्र में उन विभागों में जहां प्रतिदिन लोगों की भीड़ रहती है वहां इस मशीन को स्थापित किए जाने की योजना है। निगम के साथ अन्य विभागों में भी इसी प्रकार की कियोस्क स्थापित होगी। आमजन मशीन में दस रुपए जमा करवाकर आसानी से प्रमाण पत्र का प्रिंट ले सकेंगे।

Read more : उत्तर पूर्वी राज्यों में अगले दो-तीन दिन भारी बारिश होने के संकेत, बढऩे लगा बीसलपुर बांध का जलस्तर

Read more : कुछ दिनों का मेहमान मानसून, बांधों में आया महज 44 फीसदी पानी

ये भी पढ़ें

image